विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुंदेलखंडी अंदाज, हारमोनियम-मजीरे का मिजाज; 10 सिंगर्स ने गाया Hanuman Ansh का भजन; बजरंगी की भक्ति में डूबे लोग

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:17 PM (IST)

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का एक भजन फिर से रीक्रिएट किया गया है जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

हनुमान अंश के भजन ने मचाया तहलका। फोटो क्रेडिट- एक्स

हनुमान अंश के भजन ने मचाया तहलका। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. इंटरनेट पर छा गया लेटेस्ट भक्ति गीत

  2. हनुमान अंश के गाने को किया गया रीक्रिएट

  3. भक्ति गीत को लाखों में मिल गए हैं व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) जब रिलीज हुई तो चारों ओर छा गई। सिर्फ शोभिनव सत्या की परफॉर्मेंस, सफलता या फिर रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स ही नहीं, फिल्म के गानों पर भी खूब चर्चा हुई।

देसी अंदाज में बने 'हनुमान अंश' के सभी गाने सुपरहिट हुए। अब 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) के एक गाने को 10 गायकों ने मिलकर फिर से रीक्रिएट किया है जो इंटरनेट पर अपलोड होते ही छा गया है। 

इंटरनेट छाया बजरंगी का भजन

जब यह गीत ओरिजिनली बना था, तब लोगों ने इसकी खूब तारीफ की थी। सबसे ज्यादा चर्चा गाने वाले सिंगर सुनील लोधी (Suneel Lodhi) की हुई। जिस गाने की बात हो रही है, वो है 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...' (
Maine Tere Hi Bharose Hanuman...)।

हनुमान अंश के गीत को किया गया रीक्रिएट

सुनील लोधी के इस गाने को पंकज वीआरके प्रोडक्शन की तरफ से फिर से रीक्रिएट किया गया है जिसे करीब 10 गायकों ने मिलकर गाया है। इस गाने को एक मंदिर में शूट किया गया है जहां सभी म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट जैसे हारमोनियम-मजीरे लेकर बजरंग बली का भजन गा रहे हैं।

Suneel Lodhi Song

Suneel Lodhi- X

10 गायकों ने दी आवाज

इस गीत को बुंदेलखंडी अंदाज में गाया है। गाने को अक्षय भारद्वाज, श्रेयांस शुक्ला, मोक्षित संगारा, गीतांश दशोरे, शुभम मिश्रा, आर्यन केशरवानी, अभिजीत ओसवाल, क्षिप्रा जोशी, संजोत बरोट और सौम्या सिन्हा ने मिलकर गाया है।

22 अक्टूबर को गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया गया और अब यह इंटरनेट पर एक बार फिर वायरल हो गया है। भक्ति गीत को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

 

रातोंरात चमकी थी सिंगर की किस्मत

आपको बता दें कि 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' एक भजन है जिसे 'हनुमान अंश' के लिए सुनील लोधी ने गाया और इसका संगीत तैयार किया था। गाना अपलोड होते ही इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया था और सुनील को रातोंरात पहचान मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- जब एक ही लाइन पर अटके रहे Mohammed Rafi, बाद में लता दीदी ने गाया था पूरा गीत; 54 साल से है सदाबहार

यह भी पढ़ें- 'मुंगड़ा' किसे कहते हैं? Helen के सुपरहिट गाने का मतलब है मजेदार; लता दीदी की बहन ने गाया था ये कल्ट गीत