विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुंगड़ा' किसे कहते हैं? Helen के सुपरहिट गाने का मतलब है मजेदार; लता दीदी की बहन ने गाया था ये कल्ट गीत

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:46 PM (IST)

हेलेन के मशहूर गाने 'मुंगड़ा मुंगड़ा मैं गुड़ की डली' का मतलब 49 साल बाद भी कई लोग नहीं जानते। ...और पढ़ें

हेलेन के गाने 'मुंगड़ा' का मतलब

हेलेन के गाने 'मुंगड़ा' का मतलब

HighLights

  1. 'मुंगड़ा मुंगड़ा' गाना 49 सालों से है कल्ट हिट

  2. हेलेन के गीत में 'मुंगड़ा' का मतलब है मजेदार

  3. मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था यह खूबसूरत गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मुंगड़ा-मुंगड़ा मैं गुड़ की डली' गाना तो आपने सुना ही होगा। 70s में आया ये गीत 49 सालों से कल्ट है। इस गाने में हेलेन (Helen) मराठी मुलगी बनकर डांस करती हैं और उन पर नौवारी साड़ी खूब जंचती है।

यह गीत जब भी बजता है तो पैर थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। आखिर हो भी क्यों ना, गाने का संगीत ही इतना खूबसूरत है। पिछले 49 सालों से लोग यह गीत गा रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस गीत का आखिर मतलब क्या है? आखिर 'मुंगड़ा मुंगड़ा' किसे कहते हैं? चलिए आपको 'मुंगड़ा' का मतलब बताते हैं।

किसने लिखा था 'मुंगड़ा' गीत?

'मुंगड़ा मुंगड़ा मैं गुड़ की डली' एक खूबसूरत गाना है जिसके बोल आपके दिल छू लेंगे। इस गाने को मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने गढ़ा था जिसके लिए आज भी उनकी तारीफ होती है। उन्होंने इस गाने में मराठी शब्द मुंगड़ा का इस्तेमाल किया था।

क्या है 'मुंगड़ा' का मतलब?

'मुंगड़ा' का मतलब बड़े चींटे को बोला जाता है। वैसे तो मराठी में मुंगड़ा की जगह मुंगला होता है लेकिन बोलचाल की भाषा में मुंगड़ा कहा जाता है। अब आपको लग रहा होगा कि गाने में चींटे शब्द का इस्तेमाल क्यों हुआ? तो यह मजरूह सुल्तानपुरी की काबिलियत ही थी कि उन्होंने एक चींटी से गाना बना दिया। गाने के फिल्मांकन में भी चींटे का इस्तेमाल किया गया है। 

mungda

क्या है गाने का मतलब?

'मुंगड़ा मुंगड़ा, मैं गुड़ की डली। मंगता है तो आजा, रसिया नहीं तो मैं ये चली...', हेलेन के गाने में चींटे यानीं मुंगड़ा मर्दों को कहा गया है, 'मैं गुड़ की डली' यानी गुड़ वह खुद हैं। गाने का मतलब है- जिस तरह गुड़ के पास चींटिया आने लगती हैं, वैसे ही हेलेन के चाहने वाले भी उनके पास खिंचे चले आते हैं। प्यार मांगता है तो आजा नहीं तो मैं जा रही हूं।

 

हेलेन ने इस गाने को इतनी खूबसूरत तरीके से फिल्माया है कि यह 49 सालों से लोगों का फेवरेट बन गया है। आज भी लोग इस गाने को बड़े चाव से सुनते हैं और डांस करते हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है Aishwarya Rai का ये कल्ट गाना, अल्का-कुमार सानू और उदित ने दी थी आवाज

यह भी पढ़ें- 13वीं सदी की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 48 साल पहले बृजभाषा में गाया था कल्ट गाना