विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है Aishwarya Rai का ये कल्ट गाना, अल्का-कुमार सानू और उदित ने दी थी आवाज

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:36 PM (IST)

अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित नारायण की आवाज में 23 सालों से कल्ट एक बॉलीवुड गाना, पाकिस्तानी गजल से प्रेरित था।

हिट गजल से बना ऐश्वर्या राय का गाना

हिट गजल से बना ऐश्वर्या राय का गाना

HighLights

  1. पाकिस्तानी गजल से लिया गया ऐश्वर्या राय का गाना

  2. तीन सिंगर्स ने मिलकर गाया था ऐश्वर्या राय का गाना

  3. उर्दू में लिखी गजल को गुलाम अली भी दे चुके आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 साल पहले जिस गाने में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने रोमांस किया था और जिसे गाने के लिए तीन दिग्गज सिंगर्स अलका याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू को साथ लाया गया था, वो गीत वास्तव में एक पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है।

70 और 80 के दशक में पाकिस्तानी सिंगर ने एक पाकिस्तानी कवि की उर्दू में लिखी हुई गजल गाई और वह इतनी पॉपुलर हुई की 46 साल पहले उस्ताद गुलाम अली (Ghulam Ali) ने भी गाया। बाद में इसी उर्दू गाने के बोल को हिंदी में बनाया गया और यह बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक गानों की फेहरिस्त में शामिल हो गया। 

तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज

दिलचस्प बात यह थी कि इस गीत को गाने के लिए तीन सिंगर्स कुमार सानू, उदित नारायण और अलका याग्निक को बुलाया गया। उस दौर में कुमार और उदित के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन हुआ करता था क्योंकि दोनों ही 90s और 2000s के शुरू में अपने गीतों के लिए दिलों में बस गए थे। यह गाना था 'दिल का रिश्ता' (Dil Ka Rishta)।

Dil ka Rishta Song

23 साल से हिट है बॉलीवुड सॉन्ग

2003 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल का रिश्ता' (Dil Ka Rishta Film) में ऐश्वर्या राय, प्रियांशु चटर्जी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके सभी गाने कल्ट बन गए थे। यह गाना टाइटल ट्रैक 'दिल का रिश्ता' है। यह गाना 2000s के दौर का सबसे सुपरहिट गाना है। यह दिल छू लेने वाले गाने को अलका याग्निक, कुमार सानू और उदित ने गाया था।

पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है गाना

गाने के बोल समीर अनजान ने लिखे थे, वहीं संगीत हिट संगीतकार की जोड़ी नदीम-श्रवण ने बनाया था। गाना सुपरहिट हुआ और 23 सालों से बॉलीवुड के कल्ट सॉन्ग्स में से एक है।

मगर शायद ही आपको मालूम हो कि यह गाना पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है। IMDb के मुताबिक, 'दिल का रिश्ता' गाना पाकिस्तानी सिंगर तस्वर खानम के 'दिल में एक लहर से उठी है' (Dil Mein Ek Laher Si Uthi Hai) से लिया गया था।

 

'दिल में एक लहर से उठी है' एक उर्दू गजल है जिसे नसीर काजमी (Nasir Kazmi) ने लिखी है। तस्वर खानम के गजल के बाद उस्ताद गुलाम अली ने भी इस गीत को अपनी आवाज दी थी। 

यह भी पढ़ें- 13वीं सदी की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 48 साल पहले बृजभाषा में गाया था कल्ट गाना

यह भी पढ़ें- सर्दी की सर्द सुबह में खूब सुना जाता था Sonu Nigm का सुरीला गाना, 29 सालों से बना हुआ है 'मोहब्बत का पैगाम'