Himesh Reshammiya के इस गाने के बिना अधूरी है दीवाली, 6 दिग्गज गायकों ने दी थी आवाज; 25 सालों से है कल्ट
दीवाली पर एक फिल्मी गीत बना जिसे एक-दो नहीं बल्कि 6 सिंगर्स ने मिलकर गाया था। इस गीत का संगीत Himesh Reshammiya ने तैयार किया था।

दीवाली पर बजने वाला सबसे कल्ट गाना
HighLights
25 साल से दीवाली एंथम बना हुआ है गाना
हिमेश रेशमिया ने बनाया था बॉलीवुड गाना
गोविंदा ने दीवाली सॉन्ग पर जमकर किया था डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आ रहा है और घरों में पार्टियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक दीवाली सॉन्ग (Diwali Song) बजना तो लाजमी है। 25 साल पहले हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने एक ऐसा दीवाली सॉन्ग बनाया था जो आज भी लोगों का फेवरेट है।
बॉलीवुड में कई दीवाली सॉन्ग्स बने हैं, जिनमें से एक 2001 में आई फ्लॉप फिल्म का चार्टबस्टर गाना भी है जिसे हिमेश रेशमिया ने बनाया था और इसे 6 बड़े गायकों ने मिलकर गाया था। यह गाना दीवाली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस है।
दीवाली पर बजने वाला हिट गाना
इस गाने पर गोविंदा (Govinda) के साथ-साथ तीन और लीड एक्टर्स और 4 एक्ट्रेसेस ने धूम मचाया था। यह फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' (Aamdani Atthanni Kharcha Rupaiya) का गाना 'आई है दीवाली सुनो जी घरवाली' (Aayi Hai Diwali Suno Ji Gharwali Song) है।
दीवाली के गाने पर झूमे थे गोविंदा
इस फिल्म में गोविंदा, जूही चावला के अलावा मुख्य भूमिकाओं में तब्बू, ईशा कोप्पिकर, चंद्रचूर सिंह, केतकी दवे और जॉनी लीवर थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, लेकिन यह टीवी पर हिट थी। फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया जिसमें सबसे ज्यादा 'आई है दीवाली सुनो जी घरवाली' गाना है।

गाने में गूंजी थी 6 सिंगर्स की आवाज
हिमेश रेशमिया ने इस गाने का संगीत तैयार किया था। इस गाने के बोल उन्होंने सुधाकर शर्मा से लिखवाए थे। यह गाना एक-दो नहीं बल्कि 6 सिंगर्स ने मिलकर गाया था। यह गाना उदित नारायण (Udit Narayan), अल्का याग्निक (Alka Yagnik), कुमार सानू (Kumar Sanu), शान (Shaan), केतकी दवे और स्नेहा पंत की आवाज में अमर हो गया। 25 साल बाद भी यह गीत दीवाली पार्टियों में जरूर बजता है।
यह गाना आज भी यूट्यूब पर खूब सुना जाता है। गाने पर 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। यह 25 सालों से बेस्ट दीवाली एंथम बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- बुंदेलखंडी अंदाज, हारमोनियम-मजीरे का मिजाज; 10 सिंगर्स ने गाया Hanuman Ansh का भजन; बजरंगी की भक्ति में डूबे लोग
यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan के लिए अनुराधा पौडवाल ने गाया था पहला गीत, एक 'श्लोक' ने बदल दी थी किस्मत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।