Jaya Bachchan के लिए अनुराधा पौडवाल ने गाया था पहला गीत, एक 'श्लोक' ने बदल दी थी किस्मत
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अपना पहला गाना जया बच्चन के लिए गाया था जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) गाने वाली थीं।

अनुराधा पौडवाल का पहला गाना
HighLights
अनुराधा पौडवाल ने 70s में किया था सिंगिंग डेब्यू
पहली बार जया बच्चन की आवाज बनी थीं अनुराधा
अनुराधा से पहले लता मंगेशकर गाने वाली थीं गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी आवाज भक्ति में लीन करने के लिए काफी हैं। उन्होंने बॉलीवुड करियर से इतर भजन और भक्ति गीत गाकर अमिट छाप छोड़ी।
अनुराधा पौडवाल हमेशा से गायिका बनना चाहती थीं, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। घर में गीत गुनगुनाने वालीं अनुराधा के पति और संगीतकार अरुण पौडवाल जानते थे कि उनकी पत्नी अच्छा गाती हैं। इसलिए वह कभी-कभी गानों का रिहर्सल उनसे करा लिया करते थे और इसी तरह एक दिन उनकी किस्मत ने करवट ली।
जया की फिल्म से किया था डेब्यू
अरुण पौडवाल साल 1973 में आई फिल्म 'अभिमान' में एसडी बर्मन (S.D Burman) के सहायक थे। जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म में एक श्लोक था जिसे जया पर फिल्माया जाना था। इस गीत को लता मंगेशकर गाने वाली थीं और अनुराधा को डमी के तौर पर अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी थी।
लता मंगेशकर को किया था रिप्लेस
गणेश अनंतरमन की किताब बॉलीवुड मेलोडीज के मुताबिक, जब अनुराधा की आवाज में एसडी बर्मन ने श्लोक को सुना तो वह उन्हें इतना पसंद आ गया कि उन्होंने तुरंत लता को रिप्लेस कर वो गाना अनुराधा की आवाज में ही रिकॉर्ड कर लिया। तो इस तरह अनुराधा ने फिल्मों में कदम रखा और उन्हें पहले ही गीत से पहचान मिल गई। इसके बाद अनुराधा पौडवाल ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने दिए।

अनुराधा पौडवाला के बेस्ट गाने
'भजन क्वीन' के नाम से मशहूर अनुराधा पौडवाल ने कई सुपरहिट भक्ति गीत दिए हैं। साथ ही उन्होंने कई कल्ट बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। यहां देखिए उनके बेस्ट गानों में से कुछ की लिस्ट...
- नजर के सामने (आशिकी)
- दिल है कि मानता नहीं (दिल है कि मानता नहीं)
- धक धक करने लगा (बेटा)
- मैंने एक गीत लिखा है (ये नजदीकियां)
- तेरा नाम लिया (राम लखन)
- मुझे नींद न आए (दिल)
- बहुत प्यार करते हैं (साजन)
अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर में 550 फिल्मों में करीब 9 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। आज वह सिनेमा की सबसे महान गायिकाओं में से एक हैं।
