विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

26 साल पुराना Madhuri Dixit का हिट गाना, शूटिंग के वक्त ठंड से पड़ गई थीं नीली; शिफॉन साड़ी में किया रोमांस

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:12 PM (IST)

अनुराधा पौडवाला (Anuradha Paudwal) के एक आइकॉनिक गाने की शूटिंग के दौरान ठंड के चलते माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) नीली पड़ गई थीं।

अलास्का में शूट हुआ था माधुरी दीक्षित का रोमांटिक गाना

अलास्का में शूट हुआ था माधुरी दीक्षित का रोमांटिक गाना

HighLights

  1. माधुरी दीक्षित ने अलास्का में की थी शूटिंग

  2. शिफॉन साड़ी में कंपकपाई थीं एक्ट्रेस

  3. 26 सालों से कल्ट बना हुआ है माधुरी का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक गाना हो, खूबसूरत वादियां हों, शिफॉन की साड़ी में हीरोइन का हीरो के साथ रोमांस हो... कई बॉलीवुड गानों में ऐसे सीन्स दिखाए जा चुके हैं। 26 साल पहले माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी एक ऐसा ही गाना शूट किया था जिसके बाद वह नीली पड़ गई थीं। 

माधुरी दीक्षित ने माइनस डिग्री तापमान में शिफॉन की साड़ी पहनकर शूट किया था। इस गाने में उनके साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) थे जो एक-दो नहीं बल्कि 40 जैकेट पहनकर शूट कर रहे थे। यह किस्सा खुद माधुरी और फराह खान (Farah Khan) ने शेयर किया है।

माधुरी दीक्षित का रोमांटिक गाना

यह दिलचस्प किस्सा 2000 में आई फिल्म 'पुकार' (Pukaar) का है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म पुकार में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, डैनी और नम्रता शिरोडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

Madhuri Dixit

फिल्म में अनिल और माधुरी का एक रोमांटिक गाना था जिसका टाइटल 'किस्मत से तुम हम को मिले' (Kismat Se Tum Hum Ko Mile) है जिसे सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने गाया था।

ठंड से नीली पड़ गई थीं एक्ट्रेस

हाल ही में, फराह खान माधुरी दीक्षित के घर गईं, तब उन्होंने पुकार फिल्म से इस गाने के पीछे का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया-

माधुरी और मैं पुकार फिल्म की शूटिंग के लिए अलास्का (Alaska) गए थे। उस बेचारी लड़की को शिफॉन की साड़ी पहनाई गई थी, जबकि अनिल कपूर ने बूट्स के साथ 40 जैकेट पहने हुए थे। वह साड़ी में थी और ठंड से नीली पड़ गई थी।

 

पायलट के बगल में बैठने की होती थी होड़

फराह और माधुरी ने इसी फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया। दोनों ने बताया कि दोनों के बीच कॉम्पटीशन होता था कि कौन हेलीकॉप्टर में पायलट के बगल में बैठेगा। हेलीकॉप्टर का पायलट हॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर मेल गिब्सन जैसा दिखता था। इसलिए दोनों उनके बगल में बैठने के लिए बेताब रहती थीं। 

यह भी पढ़ें- सर्दी की सर्द सुबह में खूब सुना जाता था Sonu Nigm का सुरीला गाना, 29 सालों से बना हुआ है 'मोहब्बत का पैगाम'

यह भी पढ़ें- 7 मिनट में ही Sonu Nigam और कविता कृष्णमूर्ति ने गा दिया था ये गाना, रानी-बॉबी पर फिल्माया गया था गीत