15 रीटेक में शूट हुआ था Madhuri Dixit का सदाबहार गाना, नहीं लग रहा था सलमान खान का निशाना
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि हम आपके हैं कौन फिल्म के एक कल्ट ...और पढ़ें

माधुरी दीक्षित का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
कोण होणार करोडपती की होस्ट हैं माधुरी
90 के दशक की कल्ट फिल्म हम आपके हैं कौन
माधुरी दीक्षित का गाना है काफी ज्यादा पॉपुलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का नाम अपने नए रियलिटी शो सोनी टीवी के मराठी के क्विज गेम शो कोण होणार करोडपती को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, वह इस शो को होस्ट कर रही हैं।
शो के एक लेटेस्ट एपिसोड के दौरान माधुरी ने अपनी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके हैं कौन के कल्ट गाने दीदी तेरा देवर दीवाना... (Didi Tera Devar Deewana) की शूटिंग का एक रोचक किस्सा साझा किया है। जो सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ा हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
एक सीन में लगे थे 15 रीटेक
पर्दे पर भले ही गाना और उसके सीन आइकॉनिक हो जाएं, लेकिन उसके बनने के किस्से मजेदार होते हैं। अब फिल्म हम आपके हैं कौन का कल्ट गाना दीदी तेरा देवर दीवाना... ही ले लीजिए। गाने में सलमान खान (प्रेम) का पात्र माधुरी दीक्षित (निशा) के पात्र को गुलेल से फूल मारता है। यह सीन मजेदार है, लेकिन इसे शूट करना बेहद कठिन था।
यह भी पढ़ें- 20 बार बदला गया था Aamir Khan के गाने का 'मुखड़ा', 36 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर
-1791957607469.webp)
टीवी के मशहूर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के मराठी वर्जन कोण होणार करोडपती के नए सीजन को इस बार माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं। शो में आई प्रतियोगी प्राजक्ता तावड़े इसी गाने के लुक में तैयार होकर पहुंची। उन्हें देखकर माधुरी ने इस गाने से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहा- कभी निशाना चूक जाता था, कभी फूल टूट जाता था, तो कभी वह गुलेल से निकलकर गिर जाता था।

हमें करीब 10 से 15 रीटेक करने पड़े थे। हालांकि, फूल वाले सीन को सही तरीके से फिल्माना ही एकमात्र चुनौती नहीं थी। माधुरी ने कहा कि मुझे याद है कि शुरुआत में ही एक स्टेप था, जिसमें म्यूजिक बजता है और पीछे से फूल आकर लगता है।
इस सीन को लेकर टीम काफी सोच में पड़ी थी। उन्हें लग रहा था कि कहीं यह देखने में खराब या अटपटा न लगे। तब हमने और कोरियोग्राफर्स ने टीम को समझाया कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। यह बहुत अच्छा लगेगा।
लता मंगेशकर ने गाया था गीत
हम आपके हैं कौन फिल्म के यूं तो सारे गाने शानदार रहे थे, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर की मधुर आवाज में दीदी तेरा देवर दीवाना... आज भी सभी का फेवरेट माना जाता था।
