कुमार सानू ने गाया था संजय दत्त-माधुरी दीक्षित के 'प्यार का नगमा', 35 सालों से अमर है पुराना गाना
35 साल पहले सिंगर कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के कल्ट रोमांटिक सॉन्ग को गाया था।
-1791782461533_m.webp)
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट और एआई)
HighLights
1991 में आया था कल्ट रोमांटिक सॉन्ग
गायक कुमार सानू ने गाया था प्यार गीत
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की मूवी का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त पर सिनेमा जगत में अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का नाम काफी चर्चा में रहा था। माना जाता है कि शुरुआत 90 के दशक की एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म और उसके रोमांटिक गीत से हुई थी, जिसे मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था।
पिछले 35 सालों से सानू दादा का वह गाना सिनेमा जगत में कालजयी बना हुआ है और लव सॉन्ग के तौर पर खूब सुना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि संजय और माधुरी पर फिल्माए गए कौन से गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है।
कुमार सानू ने गाया संजय दत्त का ये गाना
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह निर्देशक लॉरेंस डिसूजा की फिल्म साजन से नाता रखता है। यूं तो फिल्म साजन के सभी गीत कालजयी माने गए, लेकिन सबसे अधिक लोकप्रिय गाना- मेरा दिल भी कितना पागल है... (Mera Dil Bhi Kitna Pagal Hai) रहा था, जिसे कुमार सानू ने गाया था।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में लिखा गया था Madhuri Dixit का पुराना गाना, 35 सालों से अल्का याग्निक की आवाज में है अमर

साजन मूवी के इस गाने को संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। कुमार सानू के अलावा गायिका अल्का याग्निक ने भी इस गीत को अपनी आवाज दी थी। दोनों की जादुई आवाज में गाया गया मेरा दिल भी कितना पागल है... सॉन्ग आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है।
इतना ही नहीं जब भी 90 के दशक के सदाबहार रोमांटिक सॉन्ग्स की चर्चा की जाएगी तो उसमें साजन के इस गीत का नाम जरूर शामिल होता है। बता दें कि इस मूवी में सुपरस्टार सलमान खान ने भी अहम भूमिका को निभाया था।
बात की जाए साजन (Saajan) फिल्म के मेरा दिल भी कितना पागल है... गाने की मेकिंग के बारे में तो इसे संगीतकार नदीम और श्रवण की जोड़ी मिलकर तैयार किया था, जबकि मशहूर गीतकर समीर ने इसके लिरिक्स को लिखा था। इस तरह ये प्यार भरा नगमा बनकर तैयार हुआ।
रिजेक्ट हुआ था गीत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साजन फिल्म का गीत मेरा दिल भी कितना पागल है... संगीतकार नदीम और श्रवण को जोड़ी 90 के दशक से पहले तैयार कर लिया था। लेकिन उस वक्त एक निर्माता ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। बाद में जाकर ये गीत साजन का हिस्सा बना और संजय दत्त-माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया।
