102 डिग्री बुखार में अनुराधा ने Kumar Sanu संग मिलकर गाया ये कल्ट गीत, 90s के आशिकों ने सुनकर खूब खाई थीं कसमें
102 डिग्री फीवर में बैठ से उठना भी मुश्किल होता है, लेकिन उस तपते बुखार में अनुराधा पौडवाल ने कुमार ...और पढ़ें

अनुराधा पौडवाल ने कुमार सानू संग गाया ये कल्ट गीत/फोटो -Youtube
HighLights
इस गाने को गाते वक्त बुखार में तप रहीं थीं सिंगर
कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का यादगार गीत
35 साल बाद भी इस गाने को सुन आशिकों में आ जाता है जुनून
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भजन गायिका अनुराधा पौडवाल की आवाज का जादू सिर्फ भक्ति गीत में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी चला है। उन्होंने अपने 50 साल के लंबे करियर में तकरीबन 9 हजार से अधिक गाने गाए हैं, जिनमें से हिंदी कुल 1500 के आसपास हैं।
दिग्गज सिंगर अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने 90 के दशक के मैलोडी किंग के साथ एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जिसे सुनकर 35 सालों में न जाने कितने आशिक इंस्पायर हुए होंगे और उन्होंने एक कसम तो जरूर ली होगी। कौन सा है वो हिंदी सिनेमा का कल्ट गाना, जिसे अनुराधा पौडवाल ने तपते फीवर में गाया, चलिए बताते हैं।
35 साल से सच्चे आशिक के दिल में बसा है गाना
कुमार सानू (Kumar Sanu) ने जितनी भी फीमेल सिंगर्स के साथ काम किया, उनके साथ उनकी जुगलबंदी को काफी पसंद किया गाया । 35 साल पहले सिंगर ने भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Songs) के साथ मिलकर 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क का एक ऐसा गीत गाया था, जो आज भी आशिकों की पहली पसंद है।
गाने के लिरिक्स थे 'तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है' (Tumhe Apna Banane Ki Kasam Song)। गाने को जहां कुमार सानू (Kumar Sanu) और अनुराधा पौडवाल ने गाया, तो वहीं इसके लिरिक्स तीन अलग-अलग सिंगर्स समीर अनजान, सुरेंद्र सेठी और रानी मलिक ने लिखे। सुपरहिट गाने का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था।

बुखार में तपते हुए अनुराधा पौडवाल ने गाया था गीत
लहरें रेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराधा पौडवाल ने मीडिया इंटरव्यू में खुद ये खुलासा किया था कि जब वह रोमांटिक ट्रेक तुम्हें अपना बनाने की कसम के लिए रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तो उन्हें 102 डिग्री फीवर था। हालांकि, स्टूडियो की दोबारा बुकिंग और उन्हें नुकसान से बचाने के लिए दिग्गज सिंगर ने उस स्थिति में भी वो गाना गाया, जो आगे चलकर हिंदी सिनेमा के यादगार गानों में से एक बना।
फिल्म सड़क की बात करें तो 1991 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। मूवी में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट, दीपक तिजोरी, अवतार गिल, सदाशिव अमरापुरकर, मुस्ताख खान जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। 2.70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.8 करोड़ का बिजनेस किया और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई।
