विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

29 साल पहले नुसरत फतेह अली ने ऐश्वर्या-बॉबी के लिए गाया था अपना आखिरी बॉलीवुड गीत, आज भी कर देता है भावुक

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 12:37 PM (IST)

नुसरत फतेह अली खान ने 29 साल पहले अपना आखिरी बॉलीवुड गीत गाया था। यह गाना ऐश्वर्या राय और बॉबी देओल पर फिल्माया गया था।

नुसरत फतेह अली खान ने किया था बॉलीवुड कैमियो

नुसरत फतेह अली खान ने किया था बॉलीवुड कैमियो

HighLights

  1. नुसरत फतेह अली खान का आखिरी बॉलीवुड गीत

  2. गाने के लिए किया था स्पेशल कैमियो

  3. फिल्म रिलीज के अगले दिन हुआ था आकस्मिक निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) को एक महान पाकिस्तान सूफी सिंगर के तौर पर देखा जाता है। उन्होंने कई मशहूर कव्वालियां भी गाई हैं। अपनी बुलंद आवाज और इमोशनल गानों से उन्होंने कई लोगों के दिलों को छुआ।

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के भी कई मशहूर गीत गाए हैं। लेकिन आज हम आपको उनके एक स्पेशल गीत के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड में उनका आखिरी गीत भी है।

29 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म 

हम बात कर रहे हैं साल 1997 में आई फिल्म और प्यार हो गया (Aur Pyaar Ho Gya) की। इस मूवी के गाने कैसा ये प्यार है अल्लाह अल्लाह (Kaisa Yeh Pyaar Hai Allah Allah) को नुसरत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी थी। उनके अलावा उदित नारायण (Udit Narayan) और अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भी इसे गाया है।

Rahat (4)

इसे बॉबी देओल (Bobby Deol) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर फिल्माया गया है और ये अपने जमाने के बेहद रोमांटिक सॉन्ग्स में आता है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और खुद नुसरत साहब ने ही इसका संगीत दिया था।

रिलीज के अगले दिन हो गया था निधन

एक तरफ जहां नुसरत साहब की दिल छू लेने वाली आवाज आज भी हमें गुनगुनाने पर मजबूर कर देती है। वहीं दूसरी तरफ इस गाने से जुड़ी सबसे दर्दनाक और हैरान करने वाली बात यह है कि फिल्म 15 अगस्त 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसके ठीक अगले ही दिन 16 अगस्त को नुसरत फतेह अली खान का आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

कैसा ये प्यार है अल्लाह अल्लाह गाने के दौरान नुसरत फतेह अली खान सिर्फ बैकग्राउंड सिंगर नहीं थे, बल्कि वह फिल्म में एक कैमियो रोल में भी नजर आए थे। यही इस गाने की सबसे बड़ी खूबसूरती है। और प्यार हो गया ऐश्वर्या राय की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म थी।

यह भी पढ़ें- Rahat Fateh Ali Khan ने 'सांसों की माला' गाने के लिए की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- 'कई लोग तो डर जाते...'

यह भी पढ़ें- 'सड़क' पर बना Nusrat Fateh Ali Khan का सबसे हिट गाना, 30 साल से है अमर; जावेद अख्तर के लिखे बोल छू लेंगे दिल