32 सालों से पार्टी-ऑर्केस्ट्रा की शान है Akshay Kumar का ये गाना, नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से है प्रेरित!
90s के दौर में अक्षय कुमार का आइकॉनिक पार्टी सॉन्ग हर पार्टी और स्टेज शो की पहचान बन गया था। ...और पढ़ें
-1793090013834_m.webp)
90s का सबसे आइकॉनिक पार्टी सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
नुसरत की कव्वाली से इंस्पायर्ड है गाना
डायरेक्टर को 'अश्लील' लगा था गाना
गाने को लिखने में लगा था सबसे ज्यादा समय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कव्वाली उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) की सुपरहिट कव्वाली से प्रेरित बॉलीवुड में एक आइकॉनिक पार्टी सॉन्ग बना जो पिछले 32 सालों से म्यूजिक लवर्स की ऑल टाइम फेवरेट बनी हुई है।
जब भी DJ पर ये गाना बजता है तो लोग खुद-ब-खुद थिरकने लग जाते हैं। गाने का हाई एनर्जी वाला म्यूजिक हर भारतीय पार्टी-फंक्शन, स्टेज शो और ऑर्केस्ट्रा की शान बना है। चलिए आपको बताते हैं कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं...
सुपरहिट फिल्म का चार्टबस्टर गाना
1994 में राजीव राय (Rajiv Rai) एक्शन थ्रिलर मोहरा (Mohra) लेकर आए। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रवीना टंडन जैसे बड़े-बड़े सितारों को कास्ट किया। उन्होंने फिल्म में एक्शन, थ्रिल और कहानी के साथ-साथ कास्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में वह गाने में कैसे कोई कमी छोड़ते।
नुसरत की कव्वाली से प्रेरित है गाना!
राजीव राय ने विजु शाह को म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर चुना और उन्होंने फिल्म के लिए एक-से-बढ़कर एक गाने बनाए। उनका एक गाना इतना सुपरहिट हुआ कि आज भी पार्टियों में यह गाना खूब बजता है। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो है 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' (Tu Cheez Bari Hai Mast Mast) गाना।

आनंद बक्शी का लिखा ये गाना वास्तव में उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का सबसे पॉपुलर और सुपरहिट गाना 'दम मस्त कलंदर' (Dam Mast Qalandar) से प्रेरित था। बॉलीवुड में इस गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। यह गाने रिलीज होते ही 90s का सुपरहिट पार्टी ट्रैक बन गया था। हालांकि, यह गाना बनना आसान नहीं था।
डायरेक्टर ने गाने को बताया था 'अश्लील'
ऐसा कहा जाता है कि जब 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाना बन रहा था, तब आनंद बक्शी को इसे लिखने में सबसे ज्यादा समय लगा था। IMDb के मुताबित, 6 सिटिंग के बाद यह गाना बन पाया था। यही नहीं, एक किस्सा यह भी है कि जब उन्होंने यह गाना लिखा तो डायरेक्टर को बोल अश्लील लगे फिर आनंद बख्शी ने उन्हें बताया कि फिल्म में 'चीज' शब्द का मतलब शराब की बोतल है, न कि औरत।
चाहे जो भी हो, 'मोहरा' फिल्म का ये गाना बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक गानों में से एक बन गया। 32 साल बाद भी लोग इस गाने पर महफिल में चार-चांद लगाते हैं।
यह भी पढ़ें- दो हॉलीवुड गानों से प्रेरित है Rekha का कल्ट गीत, बोल्ड सीन्स से उड़ाए थे होश; 30 साल बाद फिर चर्चा में है गाना
यह भी पढ़ें- अधूरी मोहब्बत में लगने लगता है 'जग सूना-सूना', टूटे दिल की आवाज बने थे Rahat Fateh Ali Khan
