दो हॉलीवुड गानों से प्रेरित है Rekha का कल्ट गीत, बोल्ड सीन्स से उड़ाए थे होश; 30 साल बाद फिर चर्चा में है गाना
90s में रेखा (Rekha) का एक बोल्ड गाना आया था जिसमें उन्होंने को-स्टार के साथ बोल्ड सीन्स दिए थे कि सबके होश उड़ गए थे।

90s के गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम
HighLights
30 साल बाद इंटरनेट पर छाया रेखा का गाना
13 साल छोटे एक्टर संग रेखा ने दिए थे बोल्ड सीन्स
हॉलीवुड गानों से प्रेरित है रेखा का कल्ट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s में 'एवरग्रीन ब्यूटी' कही जाने वालीं एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने में उनके बोल्ड सीन्स ने हर किसी के होश उड़ा दिए। न केवल गाने में रेखा का अंदाज बोल्ड था, बल्कि गाने के बोल भी बोल्ड थे।
यह गाना जब भी टीवी पर बजता तो परिवार एक साथ बैठकर देखने में असहज हो जाते थे। 30 साल बाद रेखा का ये गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पिछले एक महीने से इंटरनेट पर लोग इस गाने पर मीम्स और रील्स बना रहे हैं। मिलेनियल्स हों या फिर GenZ... हर किसी की जुबां पर यह गाना समा गया है।
रेखा का गाना फिर से बना ट्रेंडिंग
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' (Khiladiyon Ke Khiladi) का है। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रेखा और रवीना टंडन (Raveena Tandon) मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में अक्षय और रेखा का एक गाना था जो सुपरहिट हुआ था। यह गाना 'इन द नाइट नो कंट्रोल' (In The Night No Control) सॉन्ग है।

13 साल छोटे एक्टर संग किया था रोमांस
इस गाने में रेखा का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था और सबसे शॉकिंग उनका अक्षय कुमार के साथ बोल्ड सीन था। 13 साल छोटे अक्षय के साथ रेखा ने हद से ज्यादा रोमांटिक सीन्स फिल्माए थे। इस गाने को सुनीता राव (Suneeta Rao) ने गाया था। अनु मलिक (Anu Malik) ने संगीत तैयार किया था और इंदीवर ने गाने के बोल लिखे थे। मगर क्या आपको पता है कि यह ओरिजिनल सॉन्ग नहीं है?
इन हॉलीवुड गानों से प्रेरित है 'नो कंट्रोल' सॉन्ग
IMDb की मानें तो रेखा का ये बोल्ड सॉन्ग 'इन द नाइट नो कंट्रोल' (Rekha In The Night No Control Song) दो सुपरहिट हॉलीवुड गानों से प्रेरित है। एक गाना मेडोना (Medonna) का 'सीक्रेट' है और दूसरा लॉरा ब्रैनिगन (Laura Branigan) का गाना 'सेल्फ कंट्रोल' (Self Control Song) है।
'सेल्फ कंट्रोल' गाने को यूट्यूब पर 419 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, 'सीक्रेट' गाना भी हिट था और इसे 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।
यह भी पढ़ें- 'तवायफ' बन जब Rekha ने लूटी महफिल, प्यार के एलान को बयां करता है गीत; Alka Yagnik ने गाकर किया अमर
यह भी पढ़ें- Rekha को सुंदर नहीं मानता था 70s का ये सुपरस्टार, फोटोशूट करने से कर दिया था मना
