'तवायफ' बन जब Rekha ने लूटी महफिल, प्यार के एलान को बयां करता है गीत; Alka Yagnik ने गाकर किया अमर
90s में रेखा की आवाज बनकर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने गाना गाया था जिसमें वह 'तवायफ' बनी थीं।

रेखा ने बयां किया था तवायफ का दर्द
HighLights
रेखा के लिए अल्का ने गाया था कल्ट गाना
गाने में तवायफ बनी थीं एक्ट्रेस रेखा
36 सालों से कल्ट है रेखा का गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा (Rekha) पर फिल्माए गाए सभी गाने कल्ट बन गए। अल्का याग्निक ने 36 साल पहले रेखा के लिए एक गाना गाया था जिसमें वह 'तवायफ' का दर्द जाहिर करती हुई नजर आई थीं। यह गाना 'उमराव जान' (Umrao Jaan) का नहीं है।
1990 में रेखा ने एक गाने में तवायफ की भूमिका निभाई थी। इस गाने में उनकी अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। यहां हम किस गाने की बात कर रहे हैं, पढ़िए पूरा आर्टिकल...
रेखा की फिल्म का हिट गाना
36 साल पहले 1990 में रेखा ने फिल्म 'अमीरी गरीबी' (Amiri Garibi) मूवी में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में जीतेंद्र, ऋषि कपूर, उर्मिला भट्ट, पूनम ढिल्लों, राज बब्बर, नीलम कोठारी और शक्ति कपूर थे। फिल्म में रेखा ने जीतेंद्र की पत्नी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसी फिल्म के एक गाने में उन्हें 'तवायफ' के रूप में दिखाया था जो फिल्म का टर्निंग प्वॉइन्ट साबित होता है।

गाने के बाद आता है क्लाईमैक्स
यह गाना है 'तवायफ कहां किसी के साथ' (Tawaif Kahan Kisi Ke Sath)। इस गाने में रेखा, जीतेंद्र के सामने तवायफ बनकर डांस करती है। वह तवायफ का रूप इसलिए धारण करती है, ताकि खलनायकों की असलियत का पर्दाफाश कर सके। इस गाने को उन्होंने जीया और अमर बना दिया।
रेखा की आवाज बनी थीं अल्का
गाने में रेखा की आवाज अल्का याग्निक (Alka Yagnik) बनी थीं। उन्होंने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज में गाया। गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे, वहीं संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने बनाया था। यह गाना 36 सालों से कल्ट है। सिर्फ गाना ही नहीं, रेखा का डांस भी खूब पॉपुलर हुआ था।
रेखा की ये फिल्म भी हिट रही थी और उनका गाना 'तवायफ कहां किसी के साथ मोहब्बत...' भी। यूट्यूब पर इस गाने को मिलियंस में व्यूज मिले हैं।
यह भी पढ़ें- अधूरी मोहब्बत में लगने लगता है 'जग सूना-सूना', टूटे दिल की आवाज बने थे Rahat Fateh Ali Khan
यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी
