मोटापे से लेकर बॉलीवुड की स्टाइल आइकन बनने तक, Rekha के जीजा ने खोले एक्ट्रेस के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के राज
Rekha ने बॉलीवुड में आने के बाद अपना जबरदस्त मेकओवर किया था। हाल ही में उनके जीजा और एक्टर तेज सप्रू ने उनके बारे में कुछ खुलासे किए।
-1786184465082_m.webp)
बॉलीवुड में आने से पहले मोटी थीं रेखा
HighLights
बॉलीवुड में आने से पहले मोटी थीं रेखा
एक्ट्रेस ने बताया था अपनी फिटनेस का राज
तेज सप्रू ने की एक्ट्रेस के बदलाव की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेखा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ सबसे मशहूर स्टाइल और ब्यूटी आइकन में से एक हैं। 1970 की फिल्म 'सावन भादों' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू करने वाली रेखा ने अगले कुछ सालों में अपने जबरदस्त बदलाव से दर्शकों को प्रभावित किया।
हाल ही में, उनके जीजा और एक्टर तेज सप्रू ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों के बारे में बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे बॉलीवुड में आने के बाद रेखा (Rekha) का जबरदस्त मेकओवर हुआ था।
यह भी पढ़ें- Ramayana के गायक ने Madhuri Dixit को किया था रिजेक्ट? पहली ही गजल ने खोले थे बॉलीवुड के द्वार, दिए कई कल्ट गाने
रेखा ने किया था पूरा मेकओवर
रेखा के बारे में फैली गलतफहमियों पर बात करते हुए तेज ने कहा कि वह उन पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन एक एक्ट्रेस के तौर पर उनके लिए बहुत सम्मान रखते हैं। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मैं कह सकता हूं कि एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने खुद को जिस तरह से संवारा, मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर सकता है। इसका पूरा श्रेय मैं उन्हें ही देता हूं। जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब वह मोटी थीं... यह बात तो सभी जानते हैं'।
-1786184636504.webp)
रेखा की अदा और हैंडराइटिंग की तारीफ की
तेज ने यह भी बताया कि रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में रेखा को देखकर वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, 'मैंने हाल ही में उन्हें 'इंडियन आइडल' पर देखा। उनमें जो ग्रेस (अदा) है... वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। यहां तक कि जब वह नोट्स या चिट्ठियां लिखती हैं, तो उनकी हैंडराइटिंग... ऐसी हैंडराइटिंग मैंने किसी और में नहीं देखी। एक महिला जो पहले मोटी थीं, उन्होंने खुद को बदला और जिस तरह से उन्होंने खुद को बदला, मैं सच में उसकी तारीफ करता हूं।
-1786184653595.webp)
एक इंटरव्यू में तेज ने बताया कि उन्होंने 1987 में रेखा की सौतेली बहन धनलक्ष्मी से शादी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले ही वह रेखा को अपनी बहन मानते थे क्योंकि वह अक्सर उन्हें राखी बांधती थीं। धनलक्ष्मी, एक्ट्रेस पुष्पावल्ली और सिनेमैटोग्राफर के. प्रकाश की बेटी हैं, जबकि रेखा, पुष्पावल्ली और एक्टर जेमिनी गणेशन की बेटी हैं।
रेखा ने बताया था अपनी फिटनेस का राज
1980 के दशक में एक चैट शो में आने पर, रेखा ने अपने जबरदस्त बदलाव के बारे में बात की और फिजिकल फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'सुंदर दिखने के लिए, एक पूरी तरह से सुंदर महिला बनने के लिए, आपको शारीरिक रूप से फिट रहना होगा। अगर आप स्लिम रह सकती हैं, तो ठीक है। लेकिन मोटी बिल्कुल नहीं। मोटापा भद्दा लगता है'।-1786184675687.webp)
रेखा का करियर
5 दशक से अधिक के करियर में, रेखा ने 180 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ प्रतिष्ठित फिल्मों में उमराव जान, सिलसिला, खून भरी मांग, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, खुबसूरत और बहुत कुछ शामिल हैं।
