27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी
90 के दशक में उदित नारायण (Udit Narayan) और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने एक गाना गाया जो आज भी करवा चौथ पर खूब बजता है।

करवा चौथ का सबसे कल्ट गाना
HighLights
27 साल से कल्ट है उदित-अल्का का गाना
बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में है शुमार
गाने के बोल और संगीत भी हैं खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चाहे दीवाली हो या फिर होली, हिंदी सिनेमा में हर पर्व के इर्द-गिर्द गाने बुने गए हैं। करवा चौथ (Karva Chauth) पर भी कई गाने बने हैं जो कल्ट क्लासिक में गिने जाते हैं। 27 साल पहले भी एक गाना आया था जो रोमांटिक भी था और इसकी धुन तो मानों दिल के तार छेड़ देती है।
करवा चौथ के इस स्पेशल गाने को उदित नारायण (Udit Narayan) और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज से सजाया था। इस गाने के सिर्फ बोल ही खूबसूरत नहीं थे, बल्कि इसका फिल्मांकन भी बड़ी शालीनता और खूबसूरती से किया गया था।
करवा चौथ का सबसे कल्ट गाना
हम जिस गीत की बात कर रहे हैं, वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) का गाना 'चांद छुपा बादल में...' (Chand Chhupa Badal Mein...) है।

यह गाना 'करवा चौथ' पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गीत है। इस गाने में एक ओर महिलाएं चांद के जल्दी आने का इंतजार कर रही हैं, दूसरी ओर महबूब चांद से जल्दी न आने की गुजारिश कर रहा है।
प्यार और शरारत से भरा है गीत
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) पर फिल्माया गया ये रोमांटिक ट्रैक उनकी शरारत को भी बयां करता है। दोनों चांद के सामने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस गाने को महबूब ने लिखा था। उन्होंने 'चांद' के इर्द-गिर्द इतना खूबसूरत गाना गढ़ा कि वह कल्ट क्लासिक बन गया। उदित नारायण और अल्का याग्निक ने इस गाने को गाया।
इस्माइल दरबार ने तैयार किया था संगीत
सिर्फ आवाज या बोल ही नहीं, गाने का संगीत भी दिल छूता है। गाने के संगीत को इस्माइल दरबार ने बनाया था। यह गीत 90s में सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना है। गाने में प्यार भी है, शरारत भी है और अलगाव का दर्द भी है। यही वजह है कि यह 27 सालों से कल्ट बना हुआ है।
