रिजेक्ट होने वाला था Aamir Khan का सबसे दर्दभरा गीत, हिट होने के बाद प्रोड्यूसर को देनी पड़ी थी डबल फीस
क्या आपको पता है कि आमिर खान (Aamir Khan) का एक सुपरहिट गाना एक ट्यून की वजह से रिजेक्ट होने वाला था।
-1791033986382_m.webp)
ट्यून के चलते रिजेक्ट होने वाला था आमिर खान का गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
30 साल पहले आमिर खान पर बना हार्टब्रेक सॉन्ग
रिजेक्ट होने वाला था आमिर खान का हिट गाना
एक शर्त की वजह से फिल्म में शामिल किया गया था गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो आमिर खान पर कई कल्ट गाने फिल्माए गए हैं, लेकिन 1996 में उनका एक गाना इतना बड़ा हिट रहा था कि उसका क्रेज 30 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ है। यह गाना उदित नारायण (Udit Narayan) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था।
दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के इस गाने को फिल्म में शामिल करने से ही इनकार कर दिया गया था। प्रोड्यूसर को गाने का एक शब्द पसंद नहीं आया था। बाद में उसी गाने के लिए मेकर्स को डबल फीस देनी पड़ गई थी।
30 साल बाद भी गाने का खुमार
यह किस्सा आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) से जुड़ा है। धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म में आमिर के साथ लीड रोल में करिश्मा कपूर थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म से ज्यादा चर्चे इसके गानों के हुए थे। राजा हिंदुस्तानी के सारे ही गाने काफी हिट हुए थे, लेकिन एक गाने का क्रेज अब भी बरकरार है।
सुपरहिट हुआ था रिजेक्टेड गाना
यह गाना था 'परदेसी परदेसी' (Pardesi Pardesi Song)। इस गाने को बहुत खूबसूरती के साथ फिल्माया गया था। इस गाने में बंजारा बनीं एक्ट्रेस रातोंरात पॉपुलर हो गईं। गाने में आमिर और करिश्मा की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। यह बेस्ट हार्टब्रेक एंथम बन गया।

प्रोड्यूसर को पसंद नहीं आया था एक शब्द
मगर क्या आपको पता है कि इसी गाने को मेकर्स फिल्म में नहीं रखना चाहते थे? खुद यह गाना लिखने वाले गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjan) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि प्रोड्यूसर ने इस गाने को रिजेक्ट कर दिया था। इसकी वजह 'परदेसी' का ट्यून है। जिस तरह इसे गाया गया, वो प्रोड्यूसर को अटपटा लगा। उन्होंने इस शब्द को हटाने के लिए कहा और फिर गाने को रिजेक्ट कर दिया।
प्रोड्यूसर को देनी पड़ी थी डबल फीस
मगर समीर अनजान कॉन्फिडेंट थे कि गाना हिट होगा। फिर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी नदीम-श्रवण ने प्रोड्यूसर के सामने शर्त रखी कि अगर गाना नहीं चला तो वह रिकॉर्डिंग का सारा खर्चा देंगे और अगर चल गया तो उन्हें डबल फीस देनी पड़ेगी। गाना रिकॉर्ड हुआ और रिलीज होते ही चार्टबस्टर बन गया। समीर अनजान ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि गाना हिट होने के बाद प्रोड्यूसर को डबल फीस देनी पड़ी थी।
राजा हिंदुस्तानी का 'परदेसी परदेसी' गाना 30 साल बाद भी कल्ट गानों में से एक है। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपने सुरों से सजाया था। समीर अनजान के बोल और नदीम-श्रवण के संगीत ने इसे अमर बना दिया।
