छह साल में बना गाना, Udit Narayan ने लगाए थे सुर; 24 साल पुराने कल्ट गीत के बिना दोस्त की शादी लगती है बोरिंग
उदित नारायण 90 के दौर के वो सिंगर हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। 24 साल पहले ...और पढ़ें
-1790842506130_m.webp)
दोस्त की शादी में जरूर बजता है उदित नारायण का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
उदित नारायण की आवाज में शादी में खूब बजता है ये गाना
24 साल से इस गाने के बिना दोस्त की शादी में नहीं आता मजा
छह साल के लंबे इंतजार के बाद बनकर तैयार हुआ था गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के गानों और शादियों का गहरा रिश्ता है। दुल्हन की विदाई हो, या फिर दूल्हे की खिंचाई हो, बॉलीवुड में कई ऐसे गीत बने हैं, जो शादियों के फंफ्शन्स और वहां की सिचुएशन पर बिल्कुल फिट बैठते हैं।
24 साल पहले उदित नारायण ने दोस्तों की शादी से जुड़ा एक ऐसा गाना दिया था, जो आज भी कई मौकों पर आपने सुना होगा। जिसके बिना अपने जिगरी यार की शादी में कुछ अधूरापन सा लगता है।
गाने के बिना दोस्त की शादी का मजा है किरकरा
उदित नारायण की आवाज में गाए जिस आइकॉनिक गाने की बात हम कर रहे हैं, वह साल 2002 में रिलीज फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम का है। गाने के लिरिक्स हैं 'तारों का चमकता गहना हो, फूलों सी महकती वादी हो'। के.एस.आधियामन की कल्ट फिल्म में यह गाना सलमान खान (Salman Khan पर फिल्माया गया है। उन्होंने फिल्म में सूरज का किरदार निभाया है, जो एक अनाथ बच्चा होता है और उसे राधा की मां घर ले आती है।
वह राधा का बचपन से सबसे गहरा दोस्त होता है और उसकी खुशी को खुशी और दुख को अपना दुख समझता है। जब राधा (Madhuri Dixit) की शादी गोपाल (Shah Rukh Khan) के साथ तय होती है और दोनों की सगाई होती है, तो सलमान खान अपनी बचपन की सबसे प्यारी दोस्त के लिए ये गाना गाते हैं। फिल्म में तारों का चमकता गहना हो गाने को 90s के मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने आवाज दी थी।
-1790844013205.webp)
क्यों इस छोटे से गाने को बनाने में लगाए गए थे छह साल?
उदित नारायण के साथ मिलकर दोस्त की शादी में बजने वाले आइकॉनिक गाने को बाली ब्रह्माभट्ट ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इसके लिरिक्स समीर ने लिखे थे और म्यूजिक बाली ने ही दिया था। इस गाने को बनाने में छाल साल का समय एक्टर्स और म्यूजिक कंपोजर्स की वजह से लगा। इस फिल्म का संगीत 6 अलग कंपोजर्स ने तैयार किया था, जिसकी वजह से काम काफी ढीला पड़ गया था।
Video Credit- T-Series
इसके अलावा शाह रुख और सलमान दोनों ही 90 के दौर के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे, जिसकी वजह से उनकी तारीखें निकालना निर्देशक-निर्माता के लिए मुश्किल हो रहा था। फिल्म और संगीत दोनों पर काम मेकर्स ने 1997 में शुरु किया था, लेकिन ये 2002 में पूरा हुआ। 'हम तुम्हारे हैं सनम' बिग स्टार्स के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने आज भी काफी पॉपुलर हैं।
