एक दिन में लिखे गए थे 90s के 27 कल्ट गाने, आज भी हर जगह गूंजती है सदाबहार गीतों की आवाज
बॉलीवुड के 90 के दशक के 27 लोकप्रिय गानों को गीतकार ने 24 घंटे के अंदर लिखा था।

90 के बेस्ट गाने (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
90 के दशक के गाने आज भी हिट
इस गीतकार की कलम से निकले गीत
एक दिन में लिखे गए 27 सॉन्ग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और सफल दौर के बारे में बात की जाए तो वह 90 का दशक ही। इस दौर में समलान खान, शाह रुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कई बड़े-बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड को मिले। उन सभी कलाकारों पर फिल्माए गए सबसे अधिक लोकप्रिय गीत भी 90s में रिलीज हुए।
इसी आधार पर आज हम आपको 90 के दशक एक ऐसे गीतकार के बारे में बताने जा रहें, जिन्होंने उस वक्त सिर्फ एक दिन 27 कल्ट गानों क लिखा था। आइए जानते हैं कि वह गीतकार कौन हैं-
इस गीतकार ने लिखे यादगार गाने
वैसे तो हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 साल से अधिक पुराना है। लेकिन 90 का एरा बॉलीवुड का सबसे यादगार एरा रहा था। आज भी 90s की फिल्मों के गानों को खूब सुना जाता है। लेकिन क्या आपको पता वह कौन सा गीतकार है, जिन्होंने 90 के दशक के लोकप्रिय गानों को लिखा था। आपको बता दें कि वह गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjaan) हैं।
यह भी पढ़ें- चंदा जोड़कर बनी थी Farooq Shaikh की 42 साल पुरानी फिल्म, निर्माताओं ने मिलाए थे 500-500 रुपये

दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान समीर ने 90 के दशक के गानों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया- एक वक्त हुआ करता था कि मेरे पास काम नहीं होता था। लेकिन कहते हैं न जब समय का पहिया घूमता है, तो सबकुछ बदलकर रख देता है।
-1790762048195.webp)
इसके बाद एक दौर ऐसा कि मैंने एक दिन की भीतर 27 गानों को लिखा था, जो 1995 से लेकर 1998 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल रहे। कमाल की बात ये है कि आज भी उन गानों को खूब सुना जाता है और पसंद किया जाता है।
1995-1998 तक समीर के कल्ट गीत
मालूम को समीर द्वारा जिन 27 गानों का जिक्र इस पॉडकास्ट के दौरान किया गया, उनमें से कुछ चुनिंदा गानों की सूची इस प्रकार है-
कुछ कुछ होता है टाइटल ट्रैक...
तुझे याद न मेरी आई...
परदेसी परदेसी जाना नहीं...
मैं तो रस्ते से जा रहा था...
हुस्न है सुहाना...
आए हो मेरी जिंदगी में...
सोना कितना सोना है...
ओ ओ जाने जाना...
लड़की बड़ी अनजानी है...
इस तरह के कई 90s हिट्स को समीर अनजान द्वारा लिखा गया था। यही कारण है कि समीर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे दिग्गज गीतकार माना जाता है।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में लिखा गया था Madhuri Dixit का पुराना गाना, 35 सालों से अल्का याग्निक की आवाज में है अमर
