विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अधूरी मोहब्बत में लगने लगता है 'जग सूना-सूना', टूटे दिल की आवाज बने थे Rahat Fateh Ali Khan

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:11 PM (IST)

राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का गाना उन आशिकों के लिए बनाया गया जिसकी मोहब्बत अधूरी रह गई और ख्वाब चकनाचूर हो गया।

राहत फतेह अली खान का दर्दभरा गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

राहत फतेह अली खान का दर्दभरा गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. शाह रुख के लिए राहत फतेह ने गाया था गाना

  2. टूटे दिल के दर्द को बयां करता है सैड सॉन्ग

  3. 19 सालों से कल्ट क्लासिक है गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कव्वाली किंग' नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) के भतीजे राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) ने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक गाने गाए हैं। उनका एक गाना सपने टूटने की आह को बयां करता है।

यह गाना बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक सैड सॉन्ग्स में से एक है जो एकतरफ मोहब्बत, टूटे दिल और जुदाई के गम को दर्शाता है। राहत फतेह अली खान ने जिस अंदाज में इस गाने को गाया है, उसने इस गाने को और भी दर्दभरा बना दिया। 

शाह रुख खान का सैड सॉन्ग

इस गाने को बड़े पर्दे पर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने जीया। गाने के बोल उनके टूटे दिल और प्यार में उम्मीद टूटने के दर्द को बयां करते हैं। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो 'जग सूना सूना लागे' (Jag Soona Soona Lage Song) है। 

सिचुएशन को अच्छे से बयां करता है गाना

'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) का सुपरहिट गाना 'जग सूना सूना लागे' तब बजता है, जब ओम (शाह रुख खान) को पता चलता है कि शांति (दीपिका पादुकोण) किसी और से प्यार करती है। इस दर्दभरे गाने को कुमार ने बड़ी खूबसूरती के साथ गढ़ा है। 

om shanti om

ऋचा के साथ राहत ने गाया था गाना

इस गीत का संगीत भी बेहतरीन है। इसे विशाल-शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। वहीं, गाना राहत फतेह अली खान और ऋचा शर्मा (Richa Sharma) ने गाया। उनकी आवाज में यह गाना कल्ट क्लासिक बन गया। यह गाना आज भी बॉलीवुड के सबसे सैड सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। 

 

सुपरहिट हुई थी फिल्म

बात करें फिल्म की तो 2007 में आई 'ओम शांति ओम' सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था और लीड रोल में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, किरण खेर और श्रेयस तलपड़े थे। फिल्म में पार्टी से लेकर रोमांटिक और सैड, हर तरह का गाने शामिल किए गए थे और सभी हिट हुए थे।

यह भी पढ़ें- 27 सालों से 'करवा चौथ' पर सुहागिन सुन रही हैं Udit-Alka ये कल्ट गाना, 'चांद' के सामने शरारत करते हैं सजना-सजनी

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी गजल से प्रेरित है Aishwarya Rai का ये कल्ट गाना, अल्का-कुमार सानू और उदित ने दी थी आवाज