विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बच गए..' बम धमकियों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर किया पोस्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:10 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा पर हमले की लॉरेंस बिश्नोई गैंग की साजिश को नाकाम ...और पढ़ें

बम धमकियों के बीच बिग बी ने एक्स पर किया पोस्ट।

बम धमकियों के बीच बिग बी ने एक्स पर किया पोस्ट।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने अमिताभ बच्चन पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम की।

  2. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुंबई से गिरफ्तार हुए।

  3. बम धमकियों के बीच एक्स पर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर गोलीबारी करने की साजिश को नाकाम कर दिया है।

शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को गिरफ्तार किया। दोनों शूटर पंजाब के रहने वाले थे। विकास कुमार उर्फ विक्की पंजाब के जालंधर और दीपक सिंह उर्फ दीप पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने दिल्ली के एक कारोबारी और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर हमला करने की योजना बनाई थी। इसके पीछे 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर दिया गया एक कथित बयान कारण बताया जा रहा है।

वहीं, इस घटनाक्रम के बीच 15 और 16 नवंबर की रात को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बिना किसी संदर्भ के एक रहस्यमयी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सिर्फ लिखा— 'बच गए'।

शूटर्स पर दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

दो मुख्य शूटर्स की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया है। पहली साजिश जबरन वसूली के लिए दिल्ली के एक बिजनेसमैन पर गोलीबारी करने की कोशिश और दूसरी मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार को निशाना बनाने की योजना।

विकास ठाकुर उर्फ विक्की को दिल्ली में बिजनेसमैन पर गोली चलाने का काम सौंपा गया था, जिसके लिए वह मुंबई से आया था। योजना के अनुसार, दीपक सिंह उर्फ दीप को बाद में उसके साथ शामिल होना था।

गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास को गिरफ्तार किया। इसके बाद दीपक को भी पकड़ा गया, जो मुंबई में छिपा था और उसे बॉलीवुड अभिनेता पर हमला करने का काम सौंपा गया था।

अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने के पीछे क्या है वजह?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की इस साजिश का संबंध 1984 के सिख-विरोधी दंगों को लेकर उनके द्वारा दिए गए कथित बयान से हो सकता है।

हालांकि इस साजिश के पीछे का असली मकसद क्या था और उन्हें विदेश या देश में बैठे किन आकाओं से निर्देश मिल रहे थे, इसकी जांच अभी जारी है।

अमिताभ बच्चन को एक महीने में मिलीं बम से उड़ाने की 3 धमकियां

बिग बी को पिछले एक महीने में तीन बार ईमेल के जरिए हम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। सबसे पहले 23 अक्टूबर को ईमेल में मेयर रितु तावड़े के कार्यालय और 'जलसा' पर हमले की चेतावनी दी गई थी।

दूसरी धमकी भरा ईमेल 6 नवंबर को आया, जिसमें जलसा, बॉम्बे हाई कोर्ट और बीएसई को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस ईमेल में खालिस्तान का जिक्र था और यह भी दावा किया गया था कि 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स इलाके में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान हमला किया जाएगा।

तीसरी धमकी 12 नवंबर को मिली, जिसमें जलसा, मुंबई एयरपोर्ट, मेयर के ऑफिस और कई बैंकों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस ने जुहू स्थित 'जलसा' के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी है।

इसी सुरक्षा चिंता के बीच 1 नवंबर को अमिताभ बच्चन तीन तरफ से बुलेटप्रूफ शीशे से घिरे स्टैंड के पीछे से अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए थे, हालांकि 8 और 15 नवंबर को वे सामान्य तरीके से ही फैंस से मिले।

कौन हैं गिरफ्तार किए गए दोनों शूटर्स?

विकास ठाकुर उर्फ विक्की 2001 में जन्मा विकास शुरुआती दौर में पढ़ाई में अच्छा था, लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वे स्नैचिंग और अवैध सट्टेबाजी में शामिल हो गया।

2019 में एक छीना-झपटी (स्नैचिंग) की घटना के सिलसिले में पहली बार उनका नाम आपराधिक रिकॉर्ड में आया। उस समय वे नाबालिग थे।

2023 में उसने अनमोल बिश्नोई के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई शुरू की और बाद में अनिल पंडित व रणदीप मलिक जैसे गैंगस्टरों के लिए रेकी व भर्ती का काम करने लगा। वह पैसों के लिए किसी भी गिरोह के लिए अपराध करने को तैयार रहता था।

दीपक पहले ट्रकों पर ड्राइवर और हेल्पर का काम करता था, लेकिन जल्द अमीर बनने की चाहत उसे अपराध की दुनिया में ले आई। वह 3 अक्टूबर को अमृतसर में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में भी वॉन्टेड था और तब से मुंबई में छिपकर रह रहा था।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क, विदेश से काम कर रहे फरार गैंगस्टरों, हथियार की सप्लाई और अलग-अलग राज्यों में सक्रिय उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के जुहू वाले बंगले 'जलसा' को लेकर पारिवारिक संपत्ति विवाद, आखिर किसके नाम पर घर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।