विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नचनिया डांस ही नहीं, सामा-चकेवा भी है बिहार की संस्कृति की पहचान; तालियों की थाप पर महिलाएं करती हैं ये नृत्य

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

बिहार में सामा-चकेवा पर्व के दौरान महिलाएं सामा-चकेवा नृत्य करती हैं। ये नृत्य बहुत मजेदार होता है।

बिहार में महिलाएं करती हैं सामा-चकेवा नृत्य (AI Generated Image)

बिहार में महिलाएं करती हैं सामा-चकेवा नृत्य (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार का डांस सुनते ही दिमाग में लॉलीपॉप लागेलू जैसे भोजपुरी गानों पर होने वाला डांस ही आता है, लेकिन यहां का असली लोक नृत्य इससे बिल्कुल अलग है। बिहार में सामा-चकेवा पर्व के दौरान एक बेहद खास लोक नृत्य किया जाता है, जिसे सामा-चकेवा नृत्य कहा जाता है। 

कार्तिक महीने में मनाया जाने वाला सामा-चकेवा भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव है और इस नृत्य के जरिए सामा-चकेवा से जुड़ी पौराणिक कहानी को ही पेश किया जाता है। ये नृत्य सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं किया जाता। इसमें बिहार की लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। 

क्या है सामा-चकेवा नृत्य?

सामा-चकेवा नृत्य को नाटक के रूप में पेश किया जाता है, जिसमें लोकगीतों के जरिए इस पर्व की कहानी सुनाई जाती है। इससे जुड़ी एक कहानी है कि भगवान कृष्ण ने अपनी बेटी सामा को पक्षी बनने का श्राप दे दिया था, लेकिन भाई चकेवा के प्रेम और संघर्ष से वो फिर से इंसान बन जाती है। इसी कहानी को सामा-चकेवा नृत्य में पेश किया जाता है। 

इसके अलावा, सामा-चकेवा से जुड़े कई लोकगीत भी हैं, जैसे- सामा खेले चलली या गांव के अधिकारी ओहे बड़का भैया हो। इन गीतों पर भी महिलाएं सामा-चकेवा पर्व के दौरान नृत्य करती हैं। 

प्रकृति से भी जुड़ा है ये नृत्य

इस नृत्य में बहनें मिट्टी से सामा और चकेवा की पक्षी जैसी मूर्तियां बनाती हैं। ये मूर्तियां सामा-चकेवा की कहानी के साथ-साथ सर्दी के मौसम में बिहार की ओर आने वाले प्रवासी पक्षियों का भी प्रतीक होते हैं। इस तरह ये नृत्य प्रकृति को भी अपने साथ लेकर चलता है। 

कैसे किया जाता है सामा-चकेवा नृत्य?

सामा-चकेवा नृत्य सिर्फ महिलाएं ही करती हैं। इस नृत्य की खासियत है कि इसमें कोई फिक्स स्टेप्स नहीं होते। गीतों में आई कहानी या भाव के मुताबिक महिलाएं डांस स्टेप्स करती हैं और सामा-चकेवा पर्व मनाती हैं। महिलाएं अपने हाव-भाव, नाटक और डांस स्टेप्स से सामा-चकेवा की कहानी सुनाते हैं। 

इस डांस लोकगीतों पर ही किया जाता है, जो सामा-चकेवा से जुड़े होते हैं। महिलाएं एक ग्रुप में सज-धजकर इकट्ठा होती हैं और साथ मिलकर सामा-चकेवा बनाते हुए गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।