विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉलीपॉप लागेलू नहीं, ये है बिहार का असली गाना; इस ठेठ मैथिली लोकगीत पर महिलाएं खेलती हैं ‘सामा-चकेवा’

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:18 PM (IST)

बिहार में कार्तिक महीने में महिलाएं सामा-चकेवा खेलते हुए पारंपरिक लोकगीत गाती हैं।

बिहार में सामा-चकेवा खेलने की परंपरा (AI Generated Image)

बिहार में सामा-चकेवा खेलने की परंपरा (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के गानों का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले लॉलीपॉप लागेलू आता है, लेकिन यहां के लोकगीत इससे काफी अलग हैं। कार्तिक महीने में मिथिलांचल क्षेत्र में महिलाएं सामा-चकेवा के गीत गाती हैं, जो बिहार की संस्कृति का अहम हिस्सा है। 

सामा-चकेवा भाई-बहन से जुड़ा पर्व है, जिसमें महिलाएं साथ मिलकर गीत गाती हैं और सामा-चकेवा खेलती हैं। सामा-चकेवा का एक मशहूर गीत है सामा खेले चलली, भौजी संग सहेली। ये गीत बिहार में काफी मशहूर है और सामा-चकेवा में महिलाएं इसे जरूर गाती हैं। आइए जानें इस गीत के बारे में।  

भाभी और सहेलियों संग सामा-चकेवा खेलना 

सामा-चकेवा भाई-बहन से जुड़ा पर्व है, जो एक पौराणिक कथा पर बना है। इस गीत में भाई-बहन के रिश्ते को दिखाया गया है, जिसमें बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। सामा खेलने के लिए महिला अपनी भाभी और बाकी सहेलियों के साथ निकलती है। बहन कामना करती है कि उसका भाई जुग-जुग जिए।

इस गीत में आगे सामा-चकेवा खेलने की रस्म को बयां किया गया है। इस गीत में कच्चे बांस की रंग-बिरंगी टोकरी, टिमटिमाते दीए और लाल पटोर यानी लाल कपड़े का जिक्र है। सामा-चकेवा खेलने के लिए मिट्टी के सामा और चकेवा बनाए जाते हैं और एक चुगला बनाया जाता है। 

सामा चकेवा खेलने के लिए महिलाएं अपने घरों से लाल कपड़े पहन और शृंगार करके निकलती हैं, जो उनके भाई ने उन्हें दिया है। ये भाई-बहन के प्यार को दिखाता है। इसके आगे सामा-चकेवा खेलते समय महिलाएं चुगला की जीभ जलाती हैं, जो भाई-बहन के बीच दरार डालना चाहता है। 

गीत में बहन आगे कहती है कि वो ऐरिन-बैरिन को निहुछ कर भैया से दूर फेंक देगी, ताकि भैया को नजर न लगे। साथ ही, वो चुगला की जीभ जला देगी और उसकी जीभ को खा जाएगी, ताकि भाई-बहन के बीच वो कभी फूट न डाल सके और वो कोसी नदी के पास सामा-चकेबा को बसाएगी, ताकि भाई-बहन का प्यार बना रहे।  

क्या है सामा-चकेवा गीत की खासियत? 

सामा-चकेवा गीत बिहार के मिथिला क्षेत्र में खूब गाए जाते हैं। महिलाएं अपने घर से सुंदर कपड़े पहनकर बाहर निकलती हैं और मिट्टी से बने सामा-चकेवा के साथ खेलती हैं।

इन गीतों को सिर्फ महिलाएं गाती हैं, क्योंकि ये गीत बहन भाई के लिए गाती है। महिलाएं एक साथ ताली बजाते हुए ये गीत गाती हैं और चुगला की जीभ जलाते हुए हंसी-मजाक करती हैं। इस गीत को गाने के लिए किसी वाद्य यंत्र की जरूरत नहीं होती, बल्कि महिलाएं साथ मिलकर तालियों की थाप पर ही इसे गाती हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।