‘Ramayana’ की चर्चा के बीच सुनिए मिथिला का ये मशहूर लोकगीत, शादी-ब्याह में जरूर गाया जाता है ये मैथिली गीत
मिथिलांचल में शादी-ब्याह के मौके पर ये गीत जरूर गाया जाता है। ये गीत श्रीराम के राजा जनक की नगरी में आने के दृश्य पर बना है।
-1794306335462_m.webp)
मिथिला का मशहूर विवाह लोकगीत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् रिलीज हुई है, जो काफी चर्चा में बनी हुई है। भगवान राम और माता सीता की बात हो, तो मिथिलांचल का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। मिथिला से माता सीता का नाता है और इसलिए वहां के विवाह गीतों में राम-सीता का जिक्र जरूर होता है।
ऐसा ही एक मैथिली गीत है राजा जनक जी के बाग में, अलबेला रघुवर आयो जी…। ये गीत मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ बिहार के दूसरे हिस्सों में भी शादी-ब्याह के मौकों पर जरूर गाया जाता है। आइए जानें इस लोकगीत के बारे में।
राजा जनक के बाग में अलबेला रघुवर
ये लोकगीत उस प्रसंग से जुड़ा है जब श्रीराम महर्षि विश्वामित्र के साथ राजा जनक की नगरी मिथिला पहुंचते हैं और पूजा के लिए उनके बाग से फूल तोड़ने जाते हैं। इसलिए इस गीत में कहा जाता है राजा जनक जी के बाग में अलबेला रघुबर आयो जी।
इसके आगे कहा जाता है सोने के थारी में लगाएल, बिरिया चाभन आयो जी। सोने की थाली में पान सजाकर रखा गया है और रघुवर पान चबाने आए हैं। ये मेहमाननवाजी को दर्शाता है, जिसमें मेहमान के स्वागत के लिए सोने-चांदी के बर्तनो में पान सजाकर लाया जाता है।
गिरिजा पूजन का दृश्य
इस लोकगीत में आगे गिरीजा पूजन का दृश्य भी दिखाया गया है। श्रीराम जब मिथिला आए थे, तब माता सीता का स्वंयवर होने वाला था। इसलिए स्वयंवर से पहले मां सीता गिरिजा पूजन के लिए बाग में फूल लेने आई थीं और वहां वो श्रीराम को देखती हैं।
गीत में कहा जाता है हाथ कमंडल रेशम डोरी, गिरिजा पूजन आयो जी, यानी श्रीराम हाथ में कमंडल लेकर मां पार्वती की पूजा करने आए हैं। इसके बाद गीत में कहा जाता है सोने के थारी गंगाजल पानी, पनिया पीयन आयो जी। इस लोकगीत में आगे भगवान श्रीराम के सत्कार को फिर से बयां किया गया है। मिथिला में श्रीराम को सोने के बर्तन में पानी पीने के लिए दिया गया है, जो राजा जनक जी की मेहमाननवाजी को दिखाता है।
मिथिलांचल का मशहूर लोकगीत
ये लोकगीत मिथिला क्षेत्र की शादियों में जरूर गाया जाता है। इस गीत को कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है, जिसमें शारदा सिन्हा भी शामिल हैं। राम जी के मिथिला आने के प्रसंग से जुड़ा ये गीत दूल्हे के स्वागत के लिए भी गाया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।