विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ राम-जानकी ब्याह नहीं, बेटी की शादी का पूरा उत्सव है ये मैथिली गीत; मंडप से दामाद के स्वागत तक का है जिक्र

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:21 PM (GMT+05:30)

हाल ही में 'रामायण' फिल्म के कारण राम-जानकी के विवाह से जुड़ा यह मैथिली गीत फिर से चर्चा में आया है।

राम-जानकी के शादी के पवित्र बंधन पर मिथिला का खूबसूरत लोकगीत (Image Source: AI Generated)

राम-जानकी के शादी के पवित्र बंधन पर मिथिला का खूबसूरत लोकगीत (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार का आज का मिथिलांचल क्षेत्र पौराणिक काल में राजा जनक की नगरी विदेह कहलाया, इसे ही माता सीता की जन्मस्थली कहा गया है। यहां की संस्कृति में आज भी बेटी-दामाद को प्रभु श्री राम और माता सीता की जोड़ी की नजर से देखा जाता है। ऐसे में लोकगीतों में इसकी झलक न दिखे, ऐसा हो ही नहीं सकता। 

आइए आपको मिथिला के एक ऐसे ही एक खूबसूरत लोकगीत के बारे में बताते हैं, जिसे सुनने पर ऐसा लगता है कि राम-जानकी के ब्याह की कहानी सुन रहे हैं।

शादी के पवित्र बंधन पर मिथिला का खूबसूरत लोकगीत 

'आज जनकपुर मंगल, चारु दिस मंगल हे'... से शुरू होने वाली यह पंक्तियां पूरे लोकगीत का आधार हैं, क्योंकि इसमें माता सीता और भगवान राम की शादी से पूरे संसार के मंगलमय होने की बात कही गई है। चारों ओर खुशी और उत्सव का माहौल बना हुआ है, क्योंकि लक्ष्मी-नारायण का मिलन होने जा रहा है। 

बेटी की शादी वाले घर का सजीव चित्रण 

जब गाया जाता है कि ‘हरियर बाँस कटायब की मड़वा गड़ायब है, मोतीयन झाल लगायब की चुनड़ी रंगायब है….तो शादी के मंडप की तैयारियों का सजीव चित्रण हम अपने मन में आसानी से कर सकते हैं। इसमें हमें हरे-भरे बांस की लकड़ी से मंडप लगाने की परंपरा और उसे मोतियों-झालरों से सजाने के साथ ही जानकी की चुनरी तक को रंगने जैसी छोटी-छोटी बातों का भी जिक्र देखने को मिलता है। 

दामाद को माना गया ईश्वर स्वरूप 

दामाद को भगवान मानकर आदर सत्कार करना मिथिला की परंपरा रही है और उसकी जड़ें रामायण से खासतौर से जुड़ी हुई हैं। इस गीत में इसी से जुड़ी पंक्तियां हैं कि ‘अड़हुल माल बनायब, पाहुन पहिरायब है, आज जनकपुर मंगल, चारु दिस मंगल है जानकी के करियो सिंगार……’ तब दामाद के इसी स्वागत की बात हो रही होती है। 

बता दें कि मिथिला में पाहुन दामाद को कहते हैं। वहीं, गुड़हल के फूलों से बनी माला पहनाना एक पवित्र और गहरी आध्यात्मिक परंपरा माना जाता है। यह दर्शाता है कि मिथिलावासी अतिथि का केवल स्वागत ही नहीं करते, उन्हें ईश्वर स्वरूप मानते हैं। 

रामायण फिल्म के ‘मंगल रंग’ गाने की वजह से चर्चा में 

हाल ही में रिलीज हुई रामायण फिल्म की वजह से मिथिला का ये फेमस लोकगीत फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता के विवाह पर आधारित ‘मंगल रंग’ गाने को लोगों ने उसके सूफी और कव्वाली स्टाइल में गाए जाने की वजह से बिल्कुल पसंद नहीं किया।  

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद उत्तराखंड में क्यों गाते हैं ‘भैलो रे भैलो’? लोकगीत में छिपी है इगास बग्वाल की सदियों पुरानी परंपरा

यह भी पढ़ें- तालियों की थाप गोल घेरे में महिलाएं करती हैं सुआ नृत्य; बहुत दिलचस्प है छत्तीसगढ़ के इस लोक नृत्य की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।