विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली के बाद उत्तराखंड में क्यों गाते हैं ‘भैलो रे भैलो’? लोकगीत में छिपी है इगास बग्वाल की सदियों पुरानी परंपरा

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:00 AM (IST)

उत्तराखंड में दीवाली के बाद इगास बग्वाल पर्व मनाया जाता है, जिसमें 'भैलो रे भैलो' लोकगीत और परंपरा का विशेष महत्व है।

दीवाली के बाद उत्तराखंड में मनाते हैं इगास बग्वाल (Image Source: AI Generated)

दीवाली के बाद उत्तराखंड में मनाते हैं इगास बग्वाल (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. इगास बग्वाल दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है

  2. 'भैलो रे भैलो' चीड़ की लकड़ी की मशाल का खेल है

  3. भगवान राम के आगमन की देरी से जुड़ी है यह परंपरा

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ‘भैलो रे भैलो…’ उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में दीवाली के बाद गूंजने वाले ये शब्द सिर्फ लोकगीत नहीं है, यह पहाड़ों की सदियों पुरानी परंपरा को संजोए रखने का एक माध्यम भी है। दीवाली का त्योहार खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद देवभूमि में जश्न की धूम कम नहीं हुई। 

आइए आज उत्तराखंड के लोकप्रिय ‘भैलो रे भैलो’ लोकगीत और इससे जुड़ी लोकपरंपरा के बारे में बात करते हैं। 

दीवाली के बाद उत्तराखंड में मनाते हैं इगास बग्वाल

देवभूमि में दीवाली के 11 दिनों बाद बाद इगास बग्वाल पर्व मनाए जाने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम तो दीवाली के दिन अयोध्या लौटे थे, लेकिन यह खबर पहाड़ों में 11 दिन बाद पहुंची। यही वजह है कि पहाड़ों में दीपावली के ग्यारहवें दिन बाद कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को इगास बग्वाल का लोकपर्व मनाया जाता है। इसमें इगास का मतलब भगवान शिव के निद्रा से जागने का दिन एकादशी है, जबकि बग्वाल उत्तराखंड में दीपावली का ही स्थानीय नाम है। 

क्या है ‘भैलो रे भैलो’ का मतलब?

‘भैलो रे भैलो’ पहाड़ों में खेला जाने वाला एक खेल है और इसी पर यह लोकगीत भी बना है। इसके पीछे गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की कहानी छिपी हुई है। कहते हैं कि एक बार चंबा का रहने वाला व्यक्ति भैलो बनाने के लिए लकड़ी लेने जंगल की तरफ रवाना हुआ, पर किसी कारणवश वह 11 दिन तक वापिस न आ सका। 

इसके दु:ख में गढ़वाल के लोगों ने 11 दिन टक दीवाली नहीं मनाई थी और जब वो लौटा तो सभी ने खुशी से झूमते हुए भैलो खेलते हुए बग्वाल मनाई। इस तरह गढ़वाल क्षेत्र में दीवाली मनाने से जुड़ी यह दूसरी मान्यता भी प्रचलित है। बताते चलें कि यहां भैलो का मतलब चीड़ की लकड़ी से बनाई जाने वाली मशाल है। 

कैसे खेला जाता है ‘भैलो रे भैलो’? 

पहले जंगल से एक मजबूत लाकर हरी बेल के एक सिरे में चीड़ की लकड़ी को बड़ी ही मजबूती से बांधते हैं। फिर भैलो की पूजा करने के बाद सभी मेहमान भोजन करते हैं और आखिर में एक दूसरे के बाहर जाकर भैलो खेलते हैं। ऐसी मान्यता है कि एक परिवार में विषम संख्या जैसे- 1,5,7 की मशाल तैयार की जाती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।