क्या कभी सोचा है, सुनार गहनों को हमेशा 'गुलाबी कागज' में ही क्यों देते हैं? बहुत दिलचस्प है इसके पीछे का राज
सुनार सोने-चांदी के गहनों को लपेटने के लिए हमेशा मुलायम गुलाबी कागज का इस्तेमाल करते हैं, जिसके पीछे काफी खास वजह है।

गुलाबी कागज में क्यों रखते हैं गहने? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप किसी सुनार की दुकान पर गए होंगे, तो आपने देखा होगा कि वो सोने या चांदी के गहनों को डिब्बे में रखने से पहले हमेशा एक मुलायम गुलाबी कागज में लपेटते हैं। ये प्रैक्टिस इतनी कॉमन है कि लोग इस पर अक्सर ध्यान नहीं देते, लेकिन क्या आपने सोचा है कि हमेशा इसी कागज का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
गहनों को लपेटने के लिए किसी दूसरे कागज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस कागज में ऐसा क्या खास है, जो हमेशा इसका ही इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इसके पीछे कुछ खास वजहें छिपी हैं, जो गहनों की सुरक्षा से जुड़ी हैं। आइए जानें इनके बारे में।
गहनों की सुरक्षा
गहनों को रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला ये गुलाबी कागज दूसरे कागजों से अलग होता है। ये काफी मुलायम होता है, जिससे चांदी और सोने के गहनों पर खरोंच लगने का खतरा कम होता है। इसके अलावा, ये कागज गहनों को हवा और नमी से भी बचाता है, ताकि गहनों की चमक बरकरार रहे। हवा और मॉइश्चर के कॉन्टैक्ट में आने की वजह से गहने काले पड़ने लगते हैं, खासकर चांदी और उनकी चमक कम हो जाती है।
चमक बढ़ाना
गहनों को बेचने के लिए उनका विजुअल प्रेजेंटेशन अच्छा होना भी काफी जरूरी है। गुलाबी बैकग्राउंड पर गहनों की चमक काफी उभर कर आती है और वो और भी खूबसूरत लगते हैं। ऐसा इफेक्ट दूसरे रंगों पर कम देखने को मिलता है। गुलाबी रंग का कॉन्ट्रास्ट सोने और चांदी की चमक को और बढ़ाकर दिखाते हैं, जिससे ग्राहकों को गहने और भी खूबसूरत लगते हैं।
सदियों पुरानी परंपरा और भरोसा
आज की मॉडर्न मखमली या सैटिन पाउच वाली पैकिंग से पहले सुनार इसी कागज में गहनों को लपेट कर देते थे। इस गुलाबी कागज का इस्तेमाल गहनों को बाकी चीजों से अलग और कीमती दिखाने के लिए किया जाता था। समय के साथ ये एक चलन बन गया और इस गुलाबी कागज को लग्जरी का प्रतीक माना जाने लगा और जूलरी मार्केट की पहचान बन गया। साथ ही, ग्राहकों के मन में भी इस कागज को लेकर एक विश्वास बैठ गया कि सोने और चांदी के असली गहनों के लिए इस कागज का इस्तेमाल होता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।