अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में बिहारी शादी की रस्में, मंगला गीत से फलदान तक खास हैं ये रीति-रिवाज
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के चलते बिहारी शादी की रस्में चर्चा में हैं।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के बीच चर्चा में बिहारी शादी की रस्में (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में छोटे सरकार के नाम से मशहूर मोकामा विधायक अनंत सिंह बीते कुछ समय से अपनी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उन्होंने शादी में पूरे देश खासकर बिहार को इन्वाइट किया है, यह कहते हुए कि यह कोई सिनेमा नहीं जहां आने के लिए टिकट या कार्ड की जरूरत हो।
बता दें कि शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इससे पहले तिलक और फलदान की रस्म में 1000 किलो घी के लड्डू, 400 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इसके बाद से ही बिहारी शादियों की रस्में और रीति-रिवाज जानने की लोगों में दिलचस्पी बढ़ गई है। ऐसे में आइए मंगला गीत, फलदान से तिलक तक, बिहारी की विवाह परंपराओं के बारे में बात करते hहैं।
हल्दी कुटाई
बिहार में हल्दी कुटाई रस्म के लिए दूल्हे की तरफ से सभी महिलाएं मिलकर हल्दी कूटती हैं। फिर इसे दुल्हन के घर भेजा जाता है और दुल्हन के हल्दी उबटन लगाने की रस्म शुरू होती है। जब हल्दी लगती है तो घर की सभी महिलाएं मिलकर हरदी के लोकगीत गाती हैं।
तिलक
दुल्हन के पिता और भाई दूल्हे के घर जाकर तिलक की रस्म निभाते हैं। जब दूल्हे के माथे पर तिलक लगाया जाता है, तो यह संकेत होता है कि वर पक्ष ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। इसी दौरान फलदान की रस्म भी पूरी की जाती है।
फलदान
यूपी-बिहार की शादियों में फलदान शादी को औपचारिक रूप देने की सबसे जरूरी रस्म होती है। इसमें लड़की के पिता, भाई, चाचा, मामा और परिवार के सदस्य वर के घर जाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों से थाल में फल, मेवे, दही-चूड़ा और नए कपड़े सजाकर भेंट करते हैं।
मंगला गीत
बिहार में शादी जैसे खास मौकों पर मंगला गीत उत्सव की रौनक बढ़ाते हैं। इन्हें भोजपुरी, मैथिली, मगही जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में गाया जाता है। इसमें भी हर रस्म के हिसाब से राम-सीता के विवाह गीत, मटकोर गीत, परिछन गीत और हरदी गीत गाए जाने की परंपरा है।
परिछन
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और बिहार के मिथिला क्षेत्र में परिछन बारात के स्वागत के समय निभाई जाने वाली रस्म है। यह दूल्हे को नजर से बचाने का एक तरह का टोटका होता है, जिसे दुल्हन की मां पूरा करती हैं। इस दौरान महिलाएं परीछन गीत गाकर दूल्हे की आरती उतारती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।