विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अंगना में कुइयां डूब के मरूंगी..’ पति को धमकी, सास-ननद से तकरार; मध्य प्रदेश के इस गीत के बोल हैं बड़े निराले

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:30 PM (IST)

बुंदेलखंड का मशहूर लोकगीत 'अंगना में कुइयां राजा' अपनी हंसी-ठिठोली और अनोखे बोलों के लिए जाना जाता है।

बुन्देली शैली के लोकगीत में पति को धमकी देती पत्नी (Image Source: AI Generated)

बुन्देली शैली के लोकगीत में पति को धमकी देती पत्नी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच फैला क्षेत्र बुंदेलखंड अपनी प्राचीन संस्कृति, भव्य इतिहास और साहस से भरपूर साहित्य के लिए जाना जाता है। आल्हा और ऊदल की शौर्य गाथा से लेकर राई लोकनृत्य तक, इस क्षेत्र में ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं। पर आज हम इसके इतिहास की गहराई में न जाते हुए, यहां के एक मशहूर लोकगीत 'अंगना में कुइयाँ राजा' की बात करेंगे। 

बुन्देली शैली का हंसी-ठिठोली वाला गीत 

बुन्देली क्षेत्रों में दशकों से लोग अपने मनोरंजन के लिए इस लोकगीत को सुनते और गाते आ रहे हैं। जिसके बोल "अंगना में कुइयां राजा डूब के मरूंगी" ऐसे लगते हैं जैसे महिला अपने पति को कुए में डूबकर मर जाने की धमकी दे रही हो, लेकिन गौर करने पर इस गीत में हंसी-ठिठोली और ससुराल वालों से नोकझोंक का हल्का-फुल्का अंदाज ही देखने को मिलता है। 

संयुक्त परिवार में पुरुषों के लिए संकोच की झलक 

इस लोकगीत में बोल भले ही थोड़े ठेठ तरीके से कहे गए हों, लेकिन फिर भी इसमें बुन्देली समाज की गहरी बात पता चलती है। जब बहु कहती है कि ‘ससुरा बोल बोलेंगे मैं कछु ना कहूंगी, जेठा बोल बोलेंगे मैं कछु ना कहूंगी, देवरा बोल बोलेंगे मैं, कछु ना कहूंगी…’ तो वो यहां पुरुषों के सामने अपनी झिझक खुलकर बताती है। यहां बहु का घर के पुरुषों के सामने कुछ न कहना डर नहीं, बल्कि मर्यादा या सम्मान का प्रतीक है। 

सास, जेठानी-देवरानी और नन्द से बराबरी करती है बहु 

इसके उलट गीत में बहु घर की महिलाओं से अपनी बराबरी करती नजर आती है, वो यहां अपने मन में बात न दबाकर उसपर लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाती है। जिसके बोल कुछ इस तरह हैं: ‘सासु जी बोल बोलेंघुंघटा खोल के लडूंगी, जिठनी जी बोल बोलें हिस्सा बांट के लडूंगी, देवरनिया बोल बोलें चुनरी फाड़ के लडूंगी, ननदी जी बोल बोलें चोटिया तान के लडूंगी।’ तब वो अपना असली साहस दिखाती है। 

वह गीत के माध्यम से अपने पति को बता रही होती है कि घर में सास, जेठानी, ननद और देवरानी के सामने मैं दबी-सहमी सी नहीं रहने वाली। उसके खिलाफ कोई बात होगी तो वो सभी बातों का बराबर उसी लहजे में जवाब देगी। 

यह भी पढ़ें- 'पांच पतासे लौंगा का जोड़ा...' ब्याह के रतजगे में रौनक जमाता है ये हरियाणवी लोकगीत, मंगल कामना से भरे हैं बोल

यह भी पढ़ें- ससुर मेरे नै बोया बाजरा... खोड़िया हो या लेडीज संगीत, इस हरियाणवी लोकगीत के बिना अधूरी है शादी वाले घर की रौनक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।