विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विवाह में क्यों गुनगुनाया जाता है 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया'? हर पंक्ति में छिपा है श्रीराम का अनूठा वर्णन 

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:01 PM (IST)

मिथिला और अवध में 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया' लोकगीत गाया जा रहा है। यह गीत भगवान राम और माता सीता के विवाह का वर्णन करता है, जिसे बारात के स्वागत (परिछन) के दौरान गाया जाता है।

परिछन में रस्म में गाया जाता है यह लोकगीत (Picture Credit- AI Generated)

परिछन में रस्म में गाया जाता है यह लोकगीत (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवउठनी एकादशी के साथ ही चार महीने से रुके हुए सभी मांगलिक कार्यों और विवाह की शुभ शुरुआत हो गई है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। जिन घरों में शादी है, वहां बहुत ही खास रौनक देखने को मिल रही है।

शादी से कुछ दिन पहले ही रीति-रिवाजों की शुरुआत हो जाती है। हर क्षेत्र में अलग-अलग रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। इस दौरान कई लोकगीत भी गाए जाते हैं। मिथिला और अवध की शादियों में 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया' लोकगीत को विशेष रूप से गाया जाता है।

यह मिथिलांचल और अवध क्षेत्र का एक लोकप्रिय विवाह गीत है, जो विवाह की रस्मों के दौरान सुनने को मिलता है। इस लोकगीत में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का वर्णन किया गया है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस लोकगीत का क्या अर्थ है और इसे किस रस्म के दौरान गाया जाता है।

बेहद खास है यह लोकगीत

मिथिला और अवध की संस्कृति में 'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया' लोकगीत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह श्रीराम-सीता के पावन मिलन का प्रतीक है। इसे शादी की परिछन रस्म या फिर विवाह पंचमी के दिन अधिक गाया जाता है। जब इस लोकगीत को महिलाएं गाती हैं, तो पूरा माहौल भक्तिमय और मंगलमय बन जाता है।

क्या है इसका हिंदी अर्थ? 

मिथिलांचल के इस लोकगीत का अर्थ है कि हे सखियों, अयोध्या से जनकपुर में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात आने से आज मिथिला नगरी बहुत ही धन्य हो गई है।

'चारों दुलहा में बड़का कमाल सखिया' लोकगीत की दूसरी पंक्ति में बताया गया है कि अयोध्या से आए चारों दूल्हों की छटा बेहद निराली है, लेकिन उनमें से सबसे बड़े दूल्हे भगवान श्रीराम का तेज और रूप बेहद अद्भुत है।

'शीश मणि मौरिया, कुंडल सोहे कनमा, कारी-कारी कजरारी जुलमी नयनमा' लोकगीत की इस पंक्ति में वर्णन किया गया है कि भगवान श्रीराम के मस्तक पर रत्नों से जड़ा मुकुट और कानों में कुंडल शोभा दे रहे हैं। उनकी आंखों में लगा काजल इतना आकर्षक है कि देखने वालों का मन मोह लेता है।

कब गाया जाता है यह लोकगीत?

'आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया' लोकगीत को विवाह के दौरान बारात आने पर गाया जाता है, जब द्वार पर दूल्हे का स्वागत (परिछन) किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 'तू के ल्याई सै पीहर तै…' इस हरियाणवी लोकगीत में सास को पीहर से मिले संस्कार गिनवाती है बहू, दिल जीत लेंगे बोल

यह भी पढ़ें- डीजे वाले गानों पर भारी है इस हरियाणवी लोकगीत का देसी रोमांस, काली साड़ी पहनकर पिया को रिझाना चाहती है पत्नी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।