Chitragupta Puja 2026: आखिर क्यों होती है कलम-दवात की पूजा? सदियों पुरानी परंपरा में छिपा है गहरा रहस्य
हिंदू धर्म में चित्रगुप्त पूजा का विशेष महत्व है, जो भाई दूज के दिन मनाई जाती है। इस पूजा में ...और पढ़ें

किस दिन मनाई जाएगी चित्रगुप्त पूजा? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
चित्रगुप्त पूजा भाई दूज के दिन मनाई जाती है।
कलम और दवात ज्ञान व बुद्धि के प्रतीक हैं।
भगवान चित्रगुप्त कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व को भाई दूज के दिन मनाया जाता है। चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम, दवात और बहीखातों की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। इसी आधार पर उनके कर्मों का फल तय होता है, क्योंकि भगवान चित्रगुप्त को लेखन और ज्ञान का अधिष्ठाता भी माना जाता है। इसलिए चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम और दवात को विशेष महत्व दिया जाता है।
इस दिन कलम और दवात की पूजा करने का विधान है। इस अवसर पर कई स्थानों पर नए काम की शुरुआत भी की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चित्रगुप्त पूजा के दिन आखिर कलम और दवात की पूजा क्यों होती है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे के रहस्य के बारे में बताते हैं।
क्यों होती है कलम और दवात की पूजा?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चित्रगुप्त पूजा के दिन कलम और दवात की पूजा इसलिए की जाती है, क्योंकि भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के पाप-पुण्य, कर्मों और भाग्य का लेखा-जोखा लिखने का कार्य करते हैं। इसी वजह से इस दिन चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कलम और दवात की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलम और दवात को विद्या, बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा करके ज्ञान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। विशेष रूप से लेखक, व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों में सफलता, बुद्धि और सही निर्णय लेने की क्षमता के लिए अपनी कलम और खातों की पूजा करते हैं।
कब है चित्रगुप्त पूजा?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत: 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे से
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन: 11 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाएगा।
चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
इस दौरान आप किसी भी समय भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: भाई दूज की थाली में भूलकर भी न छोड़ें ये जरूरी चीजें, तभी पूरी होगी तिलक की रस्म
यह भी पढ़ें- 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनेगा भाई दूज? नोट करें तिलक का सही समय और यम द्वितीया से जुड़ी मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।