विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कब से शुरू होगा कार्तिक माह 2026? नोट करें सही तारीख, स्नान-दान और दीपदान का धार्मिक महत्व

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:55 AM (IST)

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक रहेगा। इस पवित्र माह में स्नान, दान ...और पढ़ें

कार्तिक माह में जरूर करें पवित्र नदी में स्नान और दीपदान (Picture Credit- AI Generated)

कार्तिक माह में जरूर करें पवित्र नदी में स्नान और दीपदान (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. कार्तिक माह 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक रहेगा।

  2. पवित्र नदी में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है।

  3. दान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सभी महीनों का विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक माह (Kartik Month 2026) की शुरुआत होती है। इस पवित्र माह में स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ करने का विधान है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का खास महत्व है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक माह में ये कार्य करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का समापन होता है और शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसके अलावा इस माह में कई बड़े व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कब से शुरू होगा कार्तिक माह और इसमें स्नान व दान का क्या धार्मिक महत्व है।

कब से कब तक रहेगा कार्तिक माह 2026 (Kartik Month 2026 Start And End Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, पवित्र कार्तिक माह की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। वहीं, इस माह का समापन 24 नवंबर को होगा।

स्नान और दीपदान का धार्मिक महत्व

कार्तिक माह में सुबह पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करने का बहुत महत्त्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक के महीने में रोजाना पवित्र नदी में स्नान और दीपदान करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इसके अलावा ऐसा करने से सभी पापों का नाश होता है और शरीर व मन शुद्ध होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक के महीने में रोजाना सुबह और शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

जरूर करें इन चीजों का दान 

इस माह में मंदिर में या गरीब लोगों को दान देने का भी बहुत महत्व है। सच्चे मन से किया गया दान अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इस महीने से ठंड की शुरुआत हो जाती है। इसलिए कार्तिक माह में जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, कंबल या जूते-चप्पल आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें- कंजक पूजन में कन्याओं के पैरों में आलता क्यों लगाया जाता है? सिर्फ परंपरा नहीं, छिपे हैं कई गूढ़ रहस्य

यह भी पढ़ें- Navratri Puja:क्यों की जाती है नवरात्र में सिर्फ नौ देवियों की पूजा? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

अस्वीकरण: इस लख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।