विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Ke Niyam: तुलसी के पास दीपक जलाने से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जरूर जान लें नियम

Published: Thu, 03 Jul 2025 10:54 AM (IST)

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास ...और पढ़ें

Tulsi par Deepak jalane k niyam (Picture Credit: Freepik)
Tulsi par Deepak jalane k niyam (Picture Credit: Freepik)

HighLights

  1. रोजाना तुलसी पूजन से मिलते हैं अच्छे परिणाम।
  2. साधक पर बनी रहती है भगवान विष्णु की कृपा।
  3. परिवार में बना रहता है सुख-समृद्धि का माहौल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रोजाना तुलसी की नियमित रूप से पूजा-अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। प्रतिदिन तुलसी पूजन से साधक को प्रभु श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसी के साथ तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाने के कई फायदे हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

बनी रहती है देवी लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप तुलसी के सामने घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि आती है।

नकारात्मकता होती है दूर

तुलसी के पास दीपक जलाने से व्यक्ति को घर में लगे वास्तु दोष से भी राहत देखने को मिल सकती है। इसी के साथ तुलसी के पास दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। जिससे घर में बन रही लड़ाई-झगड़े की स्थिति से भी आपको आराम मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Tulsi Puja: तुलसी में अर्पित करें ये चीजें, कभी नहीं सताएगी पैसों की कमी

मिलते हैं ये लाभ

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने का एक लाभ यह भी है कि इससे घर में शुभता आकर्षित होती है, जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहता है। वहीं यह भी माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से आस-पास मौजूद बुरी शक्तियां भी आपसे दूर रहती हैं। और आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दीपक जलाने के नियम

तुलसी के समक्ष दीपक जलाने के लिए सबसे अच्छा समय सूर्यास्त का माना जाता है। इस समय तुलसी के समक्ष दीपक जलाना काफी शुभ होता है और इससे जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी के पास हमेशा गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए।

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने के कुछ महत्वपूर्ण नियम हैं। शाम के समय दीपक जलाना शुभ माना जाता है, खासकर सूर्यास्त के समय। इसके साथ ही ग्रहण के दौरान तुलसी के पास दीपक जलाने से बचें।

यह भी पढ़ें - Aparajita Plant Tips: घर की किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा, ताकि मिले अच्छे परिणाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।