Bhai Dooj 2026: भाई दूज की थाली में भूलकर भी न छोड़ें ये जरूरी चीजें, तभी पूरी होगी तिलक की रस्म
भाई दूज के महापर्व पर बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती हैं। इस रस्म के लिए ...और पढ़ें

तिलक की थाली में क्या शामिल करें? (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के पांच दिनों के महापर्व के आखिरी दिन भाई दूज (Bhai Dooj 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर बहन अपने भाई का तिलक करती है और उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है। वहीं, भाई अपनी बहन को जीवनभर रक्षा करने का वचन और उपहार देता है। भाई दूज के इस खास अवसर पर पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है।
तिलक करते समय यदि थाली में सभी जरूरी चीजें सही तरीके से रखी हों, तो रस्म पूरी और शुभ मानी जाती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग जल्दबाजी में पूजा की थाली में कुछ चीजें रखना भूल जाते हैं, जिससे तिलक के समय देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि तिलक के लिए थाली में किन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
भाई दूज सामग्री लिस्ट (Bhai Dooj Samagri List)
रोली और चंदन: भाई को तिलक करने के लिए थाली में रोली और चंदन जरूर शामिल करें।
अक्षत: तिलक करने के बाद माथे पर अक्षत जरूर लगाने चाहिए। अक्षत लगाना शुभ माना जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए।
घी का दीपक: भाई की आरती उतारने के लिए घी का दीपक भी जरूर शामिल करें।
मिठाई: तिलक करने के बाद भाई का मुंह मीठा कराने के लिए थाली में मिठाई जरूर रखें।
गोला: इसके अलावा तिलक की थाली में गोला भी जरूर रखें। यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।
कलावा: इसे भाई की दाहिनी कलाई पर बांधना शुभ माना जाता है।
ताजे फूल: थाली को सजाने और भाई को आशीर्वाद के तौर पर देने के लिए ताजे फूल रखें।
पान का पत्ता और सुपारी: पूजा के दौरान शुभ शगुन के तौर पर इन्हें थाली में जरूर शामिल करें।
तिलक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
- भाई दूज के दिन तिलक के समय भाई का मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। दक्षिण की ओर मुख करके तिलक न करें।
- तिलक में हमेशा साबुत चावल लगाएं। टूटे हुए चावलों का प्रयोग भूलकर भी न करें।
- पूजा के दौरान भाई-बहन काले कपड़े पहनने से बचें।
- तिलक होने तक बहनें अन्न ग्रहण न करें।
- भाई-बहन आपस में या किसी अन्य व्यक्ति से वाद-विवाद न करें।
यह भी पढ़ें- 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनेगा भाई दूज? नोट करें तिलक का सही समय और यम द्वितीया से जुड़ी मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।