भाई दूज पर बहनें माथे पर ही क्यों लगाती हैं तिलक? जानिए इस परंपरा के पीछे की अनोखी कथा और शुभ मुहूर्त
भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है, जिसमें बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली ...और पढ़ें

भाई दूज पर तिलक लगाने के पीछे की पौराणिक कथा
HighLights
भाई दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्योहार है।
बहनें भाइयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं।
यह पर्व यमराज और यमुना की पौराणिक कथा से संबंधित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन की ही तरह भाई दूज का पर्व भी भाई बहन के सच्चे और प्यारे रिश्तों का त्योहार है। इस त्योहार को भाई बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक माना जाता है। दीवाली के 2 दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती है और उनकी लंबी उम्र, खुशहाली और सफलता के लिए कामना करती हैं।
वहीं भाई भी इस मौके पर अपनी बहन तो गिफ्ट देते हैं और हमेशा उनका साथ देना का वादा निभाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर भाई दूज पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक ही क्यों लगाती हैं? इस परंपरा के पीछे धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं क्या हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे का सच।

भाई दूज 2026 (Bhai Dooj 2026 Dates And Times)
हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर 2026, बुधवार को है। ऐसे में भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। बहनें इस समय अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं।
भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा
भाई दूज के मौके पर बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं। वहीं जिन बहनों की शादी हो जाती है, भाई इस दिन उनके घर जाकर तिलक लगवाते हैं। तिलक लगाने के लिए रोली, चंदन और अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके बाद भाई की आरती उतारी जाती है और फिर मिठाई खिलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस रस्म के जरिए बहनें अपने भाई के सुखी और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।
भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा
भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान सूर्य देव के पुत्र यमराज और उनकी पुत्री यमुना से संबंधित है। कहा जाता है कि, यमुना अपने भाई यमराज को कई बार घर आने के लिए निमंत्रण देती थीं। अपनी बहन के बार-बार बुलाए जाने पर यमराज यमुना से मिलने पहुंचे।
भाई की आने की खुशी में यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और खाना खिलाया। बहन के प्यार, आदर और सम्मान भाव से खुश होकर यमराज ने उनसे वरदान मांगने को कहा। तब यमुना ने कामना कि की इस दिन जो भी भाई अपनी बहन से तिलक कराएगा उसे सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। तब से लेकर आज तक भाई दूज मनाने की परंपरा प्रचलित हो चुकी है।
भाई दूज को यम द्वितीया क्यों कहा जाता है?
भाई दूज का पर्व सिर्फ तिलक लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के सच्चे रिश्ते का प्रतीक भी है। भाई दूज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है। इस वजह से इसे 'यम द्वितीया' के नाम से जाना जाता है। भारत के कुछ हिस्सों में इस दिन यमराज और यमुना की पूजा करने की भी परंपरा निभाई जाती है।
यह भी पढ़ें- बंगाल में भाई दूज को क्यों कहते हैं भाई फोटा, बहनें भाई के माथे पर क्यों लगाती हैं काजल और दही का तिलक?
यह भी पढ़ें- लंबी उम्र का वरदान है भाई दूज पर बहन के घर भोजन करना! पढ़ें अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।