विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमराज को क्यों पड़ी थी सहायक की जरूरत? कैसे हुआ भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य और क्या है इनका असली स्वरूप

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:06 AM (IST)

हर साल भाई दूज पर चित्रगुप्त पूजा मनाई जाती है। यह लेख भगवान चित्रगुप्त के जन्म की पौराणिक कथा और ...और पढ़ें

कैसे हुई भगवान चित्रगुप्त की उत्पति? (Picture Credit: AI Generated)

कैसे हुई भगवान चित्रगुप्त की उत्पति? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाई दूज के दिन चित्रगुप्त पूजा (Chitragupta Puja 2026) का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त को हर मनुष्य के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाला देवता माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जा रहा है।

भगवान चित्रगुप्त इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और उसी आधार पर स्वर्ग या नरक का निर्णय होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान चित्रगुप्त का जन्म कैसे हुआ था? आइए पुराणों में वर्णित इस कथा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भगवान चित्रगुप्त का जन्म कैसे हुआ?

पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने ब्रह्मांड और समस्त जीवों की रचना की, तब सृष्टि को नियम और संतुलन से चलाने का एक बड़ा प्रश्न सामने आया। इसलिए ब्रह्मा जी ने जीवन और मृत्यु के चक्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए यमराज की उत्पत्ति की। उन्होंने यमराज को यह जिम्मेदारी सौंपी कि वे धर्म के अनुसार जीवों को उनके कर्मों का फल दें और सृष्टि में संतुलन बनाए रखें।

समय के साथ जब सृष्टि का विस्तार हुआ, तो प्राणियों की संख्या भी अधिक बढ़ गई। ऐसे में यमराज के लिए अकेले सबका हिसाब रखना कठिन हो गया। तब यमराज ने ब्रह्मा जी से एक योग्य सहायक की मांग की। यमराज का अनुरोध सुनकर ब्रह्मा जी ध्यान और तपस्या में लीन हो गए। उनकी तपस्या से एक तेजस्वी पुरुष प्रकट हुए, जिन्हें 'भगवान चित्रगुप्त' कहा गया। मान्यता के अनुसार, तभी से भगवान चित्रगुप्त यमराज के प्रमुख सहयोगी बनकर मनुष्यों के जीवन-मृत्यु के समय और उनके पाप-पुण्य का पूरा लेखा-जोखा रखते हैं। भगवान चित्रगुप्त के जन्म की कथा का वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण, पद्म पुराण और गरुड़ पुराण में मिलता है।

कैसा है भगवान चित्रगुप्त का स्वरूप?

भगवान चित्रगुप्त का स्वरूप अत्यंत कांतिमय और दिव्य माना गया है। उनके मुखमंडल पर गंभीरता, न्याय और शांत तेज झलकता है। भगवान चित्रगुप्त की पूजा चतुर्भुज रूप में की जाती है। उनके हाथों में कलम, दवात और कर्मों का बहीखाता सुशोभित रहता है। वे राजसी परिधान धारण करते हैं। उनके मस्तक पर भव्य स्वर्ण मुकुट, कानों में कुंडल और गले में दिव्य मणियों की मालाएं शोभायमान होती हैं।

 यह भी पढ़ें: भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का अनोखा कनेक्शन, बहन यमुना से लेकर कलम-दवात तक का धार्मिक रहस्य

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj पर कब करें भाई का तिलक? सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का है शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी डिटेल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।