चित्रगुप्त पूजा 2026: दोपहर में सिर्फ इतने समय का है उत्तम मुहूर्त; नोट करें जरूरी सामग्री, नियम और विशेष मंत्र
आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा मनाई जा रही है, जिसमें कलम, दवात और बही-खातों ...और पढ़ें

चित्रगुप्त पूजा 2026 शुभ मुहूर्त
HighLights
चित्रगुप्त पूजा 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के साथ।
शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक।
कलम, दवात, पुस्तकों और बही-खातों की विशेष पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 11 नवंबर 2026, बुधवार के दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक भाई दूज मनाया जा रहा है। इस दिन खासतौर पर चित्रगुप्त पूजा करने की भी परंपरा है। खासतौर पर कायस्थ समाज के लोगों के लिए इस दिन का काफी खास महत्व है।
आज लोग भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम, दवात, पुस्तकों और बही-खातों की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि, चित्रगुप्त देवता के पास व्यक्ति के सभी पाप-पुण्य का हिसाब होता है। उनकी पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और विवेक का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं आज चित्रगुप्त पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और जरूरी जानकारी के बारे में।
चित्रगुप्त पूजा 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Chitragupta Puja 2026 Date and auspicious timing)
इस साल चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर को 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 तक रहने वाला है। इस खास अवधि में भक्त चित्रगुप्त देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
द्वितीया तिथि का शुभ समय
- द्वितीया तिथि की शुरुआत- 10 नवंबर 2026, दोपहर को 2 बजे
- द्वितीया तिथि का समापन- 11 नवंबर 2026, दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर
चित्रगुप्त पूजा 2026 से जुड़ी पूजा सामग्री
आज चित्रगुप्त पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा या तस्वीर, लाल कपड़ा और पूजा की चौकी, कलम, दवात और कागज, बही-खाते और पुस्तकें, हल्दी, कुमकुम और अक्षत, फूल और प्रसाद, अगरबत्ती, घी और दीपक, जल, फल और मिठाई और आखिर में पूजा की थाली।
चित्रगुप्त पूजा विधि (Chitragupta Puja Vidhi)
चित्रगुप्त पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाना चाहिए।
इसके बाद पूजा स्थल को साफ कर चौकी स्थापित करें। उस पर लाल रंग का आसन बिछाकर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
अब प्रतिमा के सामने कलम, दवात, कागज, पुस्तकें और बही-खाते रखना चाहिए।
इसके बाद भगवान को हल्दी, कुमकुम, अक्षत और फूल चढ़ाने चाहिए। फल और मिठाई का भोग श्रद्धापूर्वक लगाएं और घी का दीपक जलाएं।
पूजा के दौरान भगवान चित्रगुप्त का ध्यान करने के साथ 'ऊं श्री चित्रगुप्ताय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का अनोखा कनेक्शन, बहन यमुना से लेकर कलम-दवात तक का धार्मिक रहस्य
यह भी पढ़ें- Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, नोट कर लें सामग्री लिस्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।