Bhai Dooj पर कब करें भाई का तिलक? सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का है शुभ मुहूर्त, यहां देखें पूरी डिटेल
भाई दूज पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए ...और पढ़ें

कैसे करें भाई का तिलक? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
भाई दूज 2026 पर तिलक का शुभ मुहूर्त और विधि।
तिलक करने की सही विधि और पूजा के महत्वपूर्ण उपाय।
भाई दूज पर यमराज और यमुना स्नान का विशेष महत्व।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में तिलक करने से इस पर्व का विशेष महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी भाई दूज पर अपने भाई को तिलक करने की तैयारी कर रही हैं, तो सही समय जानना जरूरी है। आइए जानते हैं भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।
भाई दूज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2026 Date and Shubh Muhurat)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 11 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 53 मिनट
उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज का पर्व आज यानी 11 नवंबर को मनाया जा रहा है।
भाई दूज के दिन तिलक करने का मुहूर्त दोपहर- 01 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक है।
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 से 05 बजकर 52 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 50 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 46 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 11 बजकर 38 मिनट तक
भाई दूज पर तिलक विधि
- एक पूजा की थाली में रोली, अक्षत (साबुत चावल), दीया, मिठाई और सूखा नारियल (गोला) रखें।
- भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके चौकी पर बैठाएं।
- बहन सबसे पहले भाई के माथे पर रोली और चावल का तिलक लगाए।
- तिलक के बाद भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं।
- भाई के हाथ में सूखा नारियल दें।
- अंत में भाई अपनी बहन को उपहार दे और उम्र में बड़े होने पर एक-दूसरे के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
जरूर करें ये उपाय
- शाम के समय घर की दक्षिण दिशा (यमराज की दिशा) में चौमुखी (चार बत्ती वाला) दीपक जलाएं। इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होने की मान्यता है।
- भाई दूज पर यमुना नदी में स्नान का बहुत महत्व है। अगर यह संभव न हो, तो भाई के नहाने के पानी में थोड़ा सा यमुना जल मिला दें।
- पूजा की थाली में 5 गोमती चक्र रखें। तिलक के बाद इन्हें लाल या पीले कपड़े में बांधकर भाई अपनी तिजोरी या पर्स में रख ले, यह आर्थिक तरक्की के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2026: भाई दूज की थाली में भूलकर भी न छोड़ें ये जरूरी चीजें, तभी पूरी होगी तिलक की रस्म
यह भी पढ़ें- 10 या 11 नवंबर, किस दिन मनेगा भाई दूज? नोट करें तिलक का सही समय और यम द्वितीया से जुड़ी मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।