विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: आपके शहर में कितने बजे डूबेंगे सूर्य देव? यहां देखें पटना-गोरखपुर समेत संध्या अर्घ्य का समय

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:00 AM (IST)

छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर को डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। हर शहर में सूर्यास्त का ...और पढ़ें

स्‍ंध्‍या अर्घ्‍य का समय। (Picture Credit- AI Generated)नियम

स्‍ंध्‍या अर्घ्‍य का समय। (Picture Credit- AI Generated)नियम 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करेंगे। हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय अलग होता है। ऐसे में अर्घ्य देने का समय भी शहर के अनुसार अलग-अलग रहेगा। आइए जानते हैं पटना, रांची, दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में सूर्यास्त का समय क्या रहेगा।

छठ पूजा 2026 पर कब है संध्या अर्घ्य?

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला प्रमुख लोकपर्व है। इस महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ डूबते हुए सूर्य देव की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देव को संध्या अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही कुछ व्रती अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय के अनुसार अर्घ्य दिया जाता है। यहां देखें प्रमुख शहरों में सूर्यास्त का संभावित समय।

  • पटना- 5 बजकर 01 मिनट
  • रांची- 5 बजकर 04 मिनट
  • दिल्ली- 5 बजकर 28 मिनट
  • कानपुर- 5 बजकर 19 मिनट
  • लखनऊ- 5 बजकर 16 मिनट
  • गोरखपुर- 5 बजकर 19 मिनट
  • वाराणसी- 5 बजकर 10 मिनट
  • छपरा- 5 बजकर 02 मिनट
  • मोतिहारी- 5 बजकर 00 मिनट
  • दरभंग- 4 बजकर 57 मिनट
  • धनबाद- 4 बजकर 59 मिनट
  • गया- 5 बजकर 03 मिनट
  • जौनपुर- 5 बजकर 11 मिनट

संध्या अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • छठ पूजा के दिन व्रती सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं। बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, नारियल, केला और अन्य मौसमी फल सजाए जाते हैं।
  • इसके बाद परिवार के सभी सदस्य पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचते हैं। सूर्यास्त के समय व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध से अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठी मैया का ध्यान किया जाता है और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।
  • घाट पर दीपक जलाए जाते हैं और छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। इस दौरान साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही पानी में उतरते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें? जानें इसे घर में रखना चाहिए या विसर्जित करना चाहिए

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।