छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें? जानें इसे घर में रखना चाहिए या विसर्जित करना चाहिए
छठ पूजा में बांस के सूप का विशेष महत्व है, इसमें ठेकुआ और फल रखकर अर्घ्य दिया जाता है। पूजा ...और पढ़ें

छठ पूजा के मुख्य रीति-रिवाज। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा में बांस के सूप का विशेष महत्व होता है। इसमें फल, ठेकुआ और पूजा की अन्य सामग्री रखकर छठी मैया को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन पूजा समाप्त होने के बाद इस सूप का क्या करना चाहिए? क्या इसे नदी में विसर्जित करना चाहिए या घर में संभालकर रखना चाहिए? आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं।
छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें?
छठ पूजा का त्योहार समाप्त होने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि पूजा में इस्तेमाल किए गए बांस के सूप का क्या करना चाहिए। कुछ लोग इसे नदी में प्रवाहित कर देते हैं, तो कुछ लोग घर में रख लेते हैं।
वहीं कई लोग छठ पूजा में इस्तेमाल किए गए बांस के सूप को नदी में विसर्जित करने के बजाय संभालकर रखना पसंद करते हैं। इसे फेंकना भी उचित नहीं होता है। मान्यता है कि पूजा में इस्तेमाल किया गया सूप पवित्र होता है और इसे सही तरीके से रखना शुभ माना जाता है।
घर के कामों में करें इस्तेमाल
छठ पूजा के बाद बांस के सूप को घर के सामान्य कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इससे अनाज फटक सकते हैं या घर के दूसरे छोटे-मोटे काम कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप का दोबारा उपयोग करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही परिवार पर छठी मैया की कृपा बनी रहने की मान्यता है।
पूजा घर में रख सकते हैं सूप
अगर आप छठ पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप को रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसे पूजा घर में भी रख सकते हैं। इसके लिए सूप को अच्छी तरह साफ करके किसी साफ और पवित्र स्थान पर रखें। कई घरों में छठ पूजा के बाद बांस के सूप को संभालकर रखने का रिवाज होता है। खासकर नवविवाहित महिलाओं के लिए इसे पूजा घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।
जरूरतमंद व्यक्ति को कर सकते हैं दान
अगर आपके घर में सूप रखने की जगह नहीं है या आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। बांस का सूप कई घरों में अनाज साफ करने और फटकने के काम आता है। ऐसे में इसे किसी जरूरतमंद महिला या परिवार को देना अच्छा होता है। धार्मिक मान्यताओं में दान को पुण्य का काम माना गया है। इसलिए पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप को किसी के उपयोग में आने देना भी अच्छा माना जाता है।
सूप और दउरा को कूड़े में न फेंकें
छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इनका इस्तेमाल पूजा की सामग्री रखने और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए किया जाता है। इसलिए पूजा समाप्त होने के बाद इन्हें गंदगी में या कूड़ेदान में फेंकने से बचना चाहिए। पूजा की सामग्री का सम्मान करना चाहिए कयोंकि, इससे धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। अगर सूप टूट गया है या इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है, तो उसे साफ-सुथरे और सम्मानजनक तरीके से अलग रख दें।
अत: सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि छठ पूजा में इस्तेमाल किया गया सूप घर में ही काम में इस्तेमाल कर लिया जाए या फिर इसे किसी को दान में दे दिया जाए।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठ पूजा के पहले दिन अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, नहाय-खाय की बधाई से कर दें सबका दिन खास
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।