विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केलवा के पात पर...' हर घाट पर बजता है शारदा सिन्हा के ये मशहूर गीत, छठ पूजा की महिमा को करता हैं बयां

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:00 PM (IST)

छठ गीत 'केलवा के पात पर' के बोल बहुत ही खूबसूरत हैं, जो छठ पूजा से जुड़ी भावना को बयां करता है।

छठ पूजा का मशहूर गीत 'केलवा के पात पर' (AI Generated Image)

छठ पूजा का मशहूर गीत 'केलवा के पात पर' (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा की तैयारियों के साथ ही, चारों ओर छठ के गीत बजने शुरू हो जाते हैं। महिलाएं ठेकुआ बनाते हुए या घाट पर अर्घ्य देने का इंतजार करते हुए छठ के गीत गाती हैं, जिनमें छठी मैया की महिमा का बखान होता है, सूर्य देव का इंतजार होता है और अपनी मनोकामना छिपी होती है। ऐसा ही एक गीत है केलवा के पात पर। 

ये गीत शारदा सिन्हा की आवाज में मशहूर है, जो छठ के हर घाट पर जरूर बजता है। इस गीत में छठ करने के पीछे व्रती की मंशा को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बताया गया है। आइए जानें छठ पूजा के इस कालजयी गीत में क्या कहा गया है। 

क्या कहता है ये गीत?

छठ का व्रत काफी कठिन होता है और इसमें नियमों का बहुत सावधानी के साथ पालन करना पड़ता है। इस गीत में इसी भावना को दिखाते हुए व्रती से पूछा जा रहा है कि तुम ये छठ व्रत किसके लिए कर रही हो? 

केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके

ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके

हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी

ए करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी

इस सवाल के जवाब में व्रती कहती है कि मैं छठी मैया की पूजा अपने बेटे के लिए कर रही हूं। बेटे की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रती ये कठिन व्रत कर रही है। 

हमरो जे बेटवा कवन ऐसन बेटवा से उनके लागी

हे करेली छठ बरतिया से उनके लागी

पति की लंबी उम्र की कामना

इस गीत में आगे व्रती से फिर पूछा जाता है कि तुम ये व्रत किसके लिए करती हो?

अमरुदिया के पात पर उगेलन सुरूज मल झांके झुके

ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके

हम तोसे पूछी बरतिया ए बरितिया से केकरा लागी

ए करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी

 इसके जवाब में व्रती कहती है कि ये व्रत मैं अपने पति के लिए करती हूं, ताकि उनकी लंबी उम्र हो और वो स्वस्थ्य रहें। 

हमरो जे स्वामी कवन एसन स्वामी से उनके लागी

ए करेली छठ बरतिया से उनके लागी

इसी गीत में आगे व्रती से फिर से पूछा जाता है कि ये व्रत वो किसके लिए कर रही है, जिसके जवाब में वह कहती है कि ये व्रत मैं अपनी बेटी के लिए कर रही हूं, ताकि उसका भविष्य सुख-समृद्धि से भरा हो। 

छठ का भावनात्मक महत्व

छठ पूजा के साथ लोगों की आस्था जुड़ी है। इस व्रत में प्रकृति की पूजा होती है और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। ये व्रत सिर्फ पति या बेटे के लिए नहीं होता। ये व्रत पूरे परिवार के लिए होता है। जिसकी जो भी कामना होती है, वो छठी मैया से कहता है और छठी मैया उन्हें पूरा करती हैं। ये गीत छठ की इसी भावना को दिखाता है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।