'उगी हे दीनानाथ' सिर्फ एक गीत नहीं, 3 दिन से भूखी तिवैया की पुकार है; कल्पना पटवारी की आवाज सुन छलक आएंगे आंसू
छठ पूजा के त्योहार पर खास गीत गाए जाते हैं, जिनमें इस महापर्व की आस्था बसती है। ये गीत अपनी खास धुनों के लिए जाने जाते हैं।
-1794478208435_m.webp)
छठ पूजा में जरूर बजता है ये लोकगीत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा हो और कानों में पारंपरिक छठ गीत न गूंजें, ऐसा हो ही नहीं सकता। इन गीतों में छठ पूजा की आत्मा बसती है। पूरे बिहार में छठ पूजा के दौरान पारंपिरक लोकगीतों की गूंज सुनाई देती है। इन्हीं गीतों में उगी हे दीनानाथ भी शामिल है।
ये सिर्फ एक गीत नहीं है। इस गीत में एक व्रती की पुकार और इंतजार को बहुत ही खूबसूरत और भावुक करने वाले अंदाज में बयां किया गया है। बिहार में छठ पूजा के दौरान ये गीत जरूर गाया जाता है। आइए जानें इस गीत के बारे में।
क्या कहता है ये छठ गीत?
ये लोकगीत एक व्रती के संघर्ष और उसके अटूट विश्वास को बयां करता है। इस गीत की शुरुआती पंक्ति है- कलपेलि भिजल तिवैया हो, उगी हे दिनानाथ... कटलो से कटेना समयिया हो, उगी हे दीनानाथ। छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है और व्रती सुबह के अर्घ्य के समय उनके उगने का इंतजार कर रही है।
छठ पूजा के समय मौसम भी थोड़ा ठंडा हो जाता है और व्रती पानी में खड़ी होकर सूर्य देव का इंतजार करती है। इसी को बयां करते हुए कहा गया है कि पानी में भीगी व्रती ठंड से तड़प रही है, अब आप उग जाइए सूर्य देव। इंतजार में उसके हाथ-पैर सुन्न पड़ गए हैं और ये समय बिताए नहीं बीत रहा है। अब उग जाइए सूर्य देव।
इंतजरा और समर्पण की झलक
गीत के आगे व्रती की व्यथा और इंतजार को दिखाया गया है। आगे की पंक्ति है- तीन दिन भूखी एके आसरा लगाके, कल से निहारी राह घटिया पा आके, बड़ी देर भइले गोसाईया हो… उगी हे दीनानाथ। तीन से बिना कुछ खाए व्रती ने उपवास रखा हुआ है और घाट पर आसरा लगाए खड़ी है कि सूर्य देव उसे दर्शन देंगे। लेकिन सूर्य देव ने उगने में काफी देर कर दी है।
पूरी दुनिया कर रही है इंतजार
सुबह के समय चारों ओर सन्नाटा और अंधेरा पसरा हुआ है। जब व्रती अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़ी है, तब पूरा संसार सो रहा है और वो खड़ी सूर्य देव का रास्ता देख रही है। इसकी अगली पंक्ति है- ललकी ललैया से होई ना इशारा केहू नाही जागी सुतल रहि जग सारा, जोहे राह फूलवो पतैया हो उगी हे दिनानाथ।
आसमान में सूर्य की लालिमा भी नहीं दिख रही, जिससे देव के आने का कोई इशारा मिले। व्रती कह रही है सूर्य देव अगर आप नहीं उगेंगे, तो सारा जग सोता रह जाएंगे। फूल और पत्तियां भी सूर्य देव के उगने का इंतजार कर रहे हैं, अब जल्दी उगिए सूर्य देव।
व्रती की तकलीफ
इस गीत की अगली पंक्ति है- मनवा में सोची सोची कहे गोहरावे, देहिया अचेत होथ कुल नही पावे। होईह सूरज मल सहैया हो, उगी हे दिनानाथ। व्रती कह रही है कि मन में तरह-तरह के विचार आ रहे हैं और बिना कुछ खाए-पिए उसका शरीर अब थक रहा है। इसलिए वो सूर्य देव से मदद की गुहार लगा रही है कि अब आप ही सहारा बनिए और अब उग जाइए और अर्घ्य लीजिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।