विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा के खरना पर क्यों गूंजता है 'माटी के चूल्हा पर माई...' लोकगीत? जानिए इसकी अनसुनी परंपरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 03:12 PM (IST)

छठ पूजा के खरना पर गाए जाने वाले लोकगीत "माटी के चूल्हा पर माई खरना के खीर बनाए..." का महत्व ...और पढ़ें

खरना की रात इस लोकगीत के बिना अधूरी है पूजा (Picture Credits- AI Images)

खरना की रात इस लोकगीत के बिना अधूरी है पूजा (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. खरना पर 'माटी के चूल्हा पर माई' लोकगीत का महत्व।

  2. मिट्टी के चूल्हे पर बनता है खरना का शुद्ध प्रसाद।

  3. प्रसाद ग्रहण कर शुरू होता है 36 घंटे का निर्जला व्रत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व को हर साल बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर को खरना है। इस 4 दिन के पर्व के दौरान घर और घाटों पर खास रौनक देखने को मिलती है। साथ ही पारंपरिक लोकगीतों की मधुर गूंज सुनाई देती है।

अक्सर पूजा के दूसरे दिन यानी खरना के अवसर पर घरों में गूंजने वाला गीत "माटी के चूल्हा पर माई खरना के खीर बनाए..." मन को भक्ति और भावुकता से भर देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लोकगीत खरना के अनुष्ठान के महत्व के बारे में बताता है। खरना के दिन इस लोकगीत को अधिक गाया जाता है। खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है और छठ पूजा के चौथे यानी आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होता है।

ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि इस पावन लोकगीत में छिपा छठी मैया की आराधना का सार और खरना के प्रसाद का गहरा धार्मिक महत्व क्या है।

बेहद प्रमुख है यह लोकगीत

"माटी के चूल्हा पर माई खरना के खीर बनाए..." छठ महापर्व के दूसरे दिन यानी 'खरना' का सबसे प्रमुख लोकगीत है। यह गीत छठ की कठोर पवित्रता, शुद्धता और सादगी के महत्व को दर्शाता है।

खरना के दिन अधिक गाए जाने वाले इस लोकगीत में बताया गया है कि व्रती महिलाएं मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की सूखी लकड़ियों से गुड़ व चावल की खीर और रोटी बनाती हैं। खरना की शाम को व्रती इस प्रसाद का भोग लगाकर इसे ग्रहण करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मिट्टी को पृथ्वी तत्व की पवित्रता और आम की लकड़ी को वैदिक यज्ञ के समान शुद्ध माना गया है। छठ पूजा का यह प्रमुख लोकगीत दर्शाता है कि छठी मैया को शुद्धता और सादगी (या सत्य वचन) प्रिय है।

खरना के प्रसाद में क्या बनाया जाता है?

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन मुख्य रूप से गुड़ व चावल की खीर और घी लगी गेहूं की रोटी बनाई जाती है। इस प्रसाद को केले के पत्ते पर रखकर भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रती इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ धनबाद में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, आज खरना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।