Kharna 2026: आज खरना के प्रसाद से शुरू होगा 36 घंटे का व्रत, इन 5 नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी
छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है, जिससे 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। इस दिन नए चूल्हे ...और पढ़ें
-1794564257890_m.webp)
छठ पूजा के दिन दूसरे दिन न करें ये गलतियां (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर को छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) का दूसरा दिन है। लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना (Kharna 2026) कहलाता है। हिंदू धर्म में खरना का विशेष महत्व है। इसी दिन से व्रती का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से छठ का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतान की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही छठी मैया और सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
खरना के प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाया जाता है। खरना के दिन शाम को गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी का केले के पत्ते पर भोग लगाकर खाया जाता है। साथ ही इस प्रसाद को लोगों में भी बांटा जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि छठ पूजा के दूसरे दिन क्या-क्या होता है?
खरना 2026 (Kharna 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर को खरना है।
पंचमी तिथि की शुरुआत- 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर
पंचमी तिथि का समापन- 14 नवंबर को रात 11 बजकर 23 मिनट पर
खरना के दिन क्या-क्या होता है?
- इस दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत की शुरुआत होती है। शाम को सूर्यास्त के समय तक अन्न-जल ग्रहण नहीं किया जाता है।
- शाम को मिट्टी के नए चूल्हे पर खरना का प्रसाद बनाया जाता है। इसमें नए चावल, गुड़ और दूध की खीर तथा घी लगी रोटी बनाई जाती है। इसके साथ केला और मूली भी अर्पित की जाती है।
- इस दिन सूर्यास्त होने के बाद व्रती केले के पत्ते पर यह प्रसाद रखकर छठी मैया और सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और उन्हें भोग लगाते हैं।
- इसके बाद शांत जगह पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस व्रत का समापन छठ पूजा के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है। इसके बाद छठ पूजा का प्रसाद लोगों में वितरित किया जाता है।
खरना के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
- खरना के दिन घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। एक बात का ख्याल रखें कि प्रसाद बनाते समय किसी भी चीज को चखें नहीं। साथ ही किसी भी पूजन सामग्री को गंदे हाथों से छूना वर्जित है।
- इसके अलावा खरना के दिन लहसुन, प्याज या किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन न करें। परिवार के अन्य सदस्यों को भी सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
- खरना के प्रसाद को नए बर्तन और मिट्टी के नए चूल्हे पर बनाएं। इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले बर्तनों में न बनाएं।
- घर में किसी से वाद-विवाद या अपशब्दों का प्रयोग न करें।
- खरना का व्रत दिनभर निर्जला रहकर किया जाता है और शाम को सूर्यास्त के बाद ही विधिवत पूजा करके प्रसाद ग्रहण किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर पारण तक कैसे करें छठ पूजा, जानें पूजन विधि और जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।