शारदा सिन्हा के इन कालजयी छठ गीतों के पीछे है इस शख्स की कलम का जादू, मधुबनी जिले के हृदय नारायण झा की कहानी
शारदा सिन्हा के कालजयी छठ गीतों के पीछे मधुबनी के हृदय नारायण झा की कलम का जादू है।
-1794647233733_m.webp)
छठ पूजा पर शारदा सिन्हा के गीतों की गूंज (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा की जब भी बात होती है, तो सबसे पहले नाम शारदा सिन्हा का आता है। इन्होंने छठ के इतने खूबसूरत गीत गाए हैं कि आज हर छठ घाट पर इनके गाने गूंजते हैं। बिहार के लिए छठ यानी शारदा सिन्हा है, लेकिन क्या आप जानते हैं इनके गीतों के बोल किसने लिखे हैं?
शारदा सिन्हा के कालजयी गीतों के पीछे हृदय नारायण झा की कलम का जादू छिपा था, जिन्होंने लोकभावना को बहुत ही खूबसूरत शब्दों में पिरोया। आइए जानें कौन हैं शारदा सिन्हा के गीतों को अपने बोल देने वाले हृदय नारायण झा।
मधुबनी की मिट्टी से निकला शब्दों का जादूगर
हृदय नारायण झा का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में हुआ। मिथिलांचल की साहित्यिक और सांस्कृति धरोहर के बीच पले-बढ़े झा की पकड़ मैथिली और भोजपुरी भाषाओं पर काफी मजबूत रही है। उन्होंने छठ गीत के साथ-साथ पारंपरिक विहार गीत, कांवर भजन और भी कई लोकगीतों की रचना की है। शारदा सिन्हा के कई यादगार गीत इन्होंने ही लिखे हैं।
शारदा सिन्हा के साथ संगीत का सफर
हृदय नारायण झा और शारदा सिन्हा का रचनात्मक सफर एक दशक से भी लंबा रहा है। नारायण झा अपने गीतों में शब्दों का चयन काफी सोच-समझकर करते हैं, ताकि किसी भी तरह का फूहड़पन गानों में न आए। शब्दों की उनकी समझ शारदा सिन्हा के गाए गीतों में बिल्कुल साफ नजर आता है और शायद यही वजह है कि उनके गीत आज इतने मशहूर हैं।
कालजयी छठ गीतों के लेखक
कल जगतारिणी हे छठि माता, बाट घाट सजि गेल, महिमा बा राउर अपार छठि मईया, नदिया के तीरे तीरे, केहन समैया एलई और कातिक मास इजोरिया जैसे कालजयी छठ गीतों में हृदय नारायण झा ने काम किया है। उनके लिखे गीतों के बोल इतने भावुक करने वाले और खूबसूरत होते थे कि ये सीधे दिल में उतर जाते हैं।
हृदय नारायण झा के लिखे गीतों की सबसे बड़ी खासियत है कि उनके गीतों के शब्द लोकभाषा और लोक संस्कृति से काफी गहराई से जुड़े होते हैं। इन गीतों में गांव की माटी की खुशबू बसती है, जो परदेस में बैठे व्यक्ति को भी घर की याद दिला देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।