विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति से विरह की तड़प बयां करता है ये भोजपुरी गीत, ‘छठ घाटे केकरा संगे’ में झलकती है पत्नी की दर्द भरी गुहार

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

छठ पूजा बिहार का महापर्व है, जिसे पूरा परिवार साथ मिलकर मनाता है। ये मशहूर गीत छठ पर पति से वियोग में पत्नी की तड़प को बयां करता है।

इस गीत में विरह और छठ की तैयारियों का मिलता है जिक्र (AI Generated Image)

इस गीत में विरह और छठ की तैयारियों का मिलता है जिक्र (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में छठ पूजा की धूम देखने लायक होती है। कई दिनों पहले से ही छठ के गीत गांवों में गूंजने लगते हैं। ये गीत इतने खूबसूरत होते हैं कि इन्हें एक बार सुनकर आपका दिल ही नहीं भरेगा। ऐसा ही एक छठ गीत है छठ घाटे केकरा संगे हम जाइब ए बलम जी। 

ये गीत एक पत्नी अपने पति के लिए गाती है, जो छठ पर उसका इंतजार कर रही है। काम के लिए परदेस गए पति का इंतजार और छठ पूजा की तैयारियों को बताता ये गीत काफी खूबसूरत है। आइए जानें इस गीत में पति से क्या कह रही है पत्नी। 

परदेस रहते पति का इंतजार

छठ बिहार की लोक आस्था का पर्व है। घर से दूर बैठे लोग भी छठ पर बिहार लौट आते हैं, लेकिन जो घर नहीं लौट पाते, उनका पूरा परिवार उनकी राह देखता रहता है। ऐसे ही एक पत्नी परदेस में रहने वाले अपने पति ता इंतजार कर रही है कि वो छठ पर घर लौटेंगे।

पत्नी अपने पति से कहती है न कोई खबर-समाचार भेजा है। मैं छठ पूजा कर रही हूं और अगर आप नहीं आएंगे, तो मैं छठ घाट किसके साथ जाऊंगी। 

अकेलेपन की तकलीफ

छठ एक ऐसा पर्व है, जिसे पूरा परिवार साथ मिलकर मनाता है और इसकी तैयारियां भी इतनी सारी होती हैं कि अकेले इंसान के बस की बात नहीं है। गीत में पत्नी इसी परेशानी को बयां करते हुए पति से कहती है कि अगर आप नहीं आएंगे, तो मेरा गेहूं कौन पिसवाएगा और अर्घ्य के लिए नारियल और नींबू मैं किससे मंगवाउंगी? ससुर जी भी अब बूढ़े हो गए हैं, मैं उनसे ये सब नहीं करवा सकती। आप घर नहीं आएंगे, तो छठ घाट किसके साथ जाउंगी?

छठ की तैयारियों की जिम्मेदारी

छठ पूजा के लिए घाट पर जो दऊरा जाता है, वो काफी भारी होता है। पत्नी कहती है अपने पति से कि मैं उपवास में उसे कैसे घाट तक उठाकर लेकर जाऊंगी? और आप नहीं होंगे, तो कोसी भरने के लिए गन्ने कौन काटेगा। आपके बिना छठ की तैयारियां बहुत मुश्किल हो जाएगी। 

विरह की पीड़ा और मिलन की आस

गीत में अपनी परेशानी बयां करते हुए महिला अपने परदेसी पति से मिलन की आस को बयां करती है। विरह की तकलीफ में पत्नी अपने पति से विनती करती है कि कोई उपाय करके घर आ जाइए, अब और देर मत करिए। आप नहीं होंगे, तो अकेले छठ घाट मैं कैसे जाउंगी। ये गीत रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गए पुरुषों और घर पर पीछे छूटी उनकी पत्नियों की तकलीफ को बयां करता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।