विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आप भी ‘ठेकुआ’ और ‘खजूरी’ को समझते हैं एक? बिहार की ये डिशेज हैं दिखने में एक जैसी, लेकिन स्वाद में है अंतर

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:04 PM (IST)

अक्सर लोग ठेकुआ और खजूरी को एक ही मान लेते हैं, लेकिन इन दोनों में फर्क होता है।

क्या है ठेकुआ और खजूरी में फर्क? (AI Generated Image)

क्या है ठेकुआ और खजूरी में फर्क? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व कहलाने वाले छठ का नाम सुनते ही, दिमाग में सबसे पहले ठेकुआ की तस्वीर आती है। जो बिहार और पूर्वांचल के क्षेत्र से नाता नहीं भी रखता, वो भी ठेकुआ महाप्रसाद के बारे में जानता है। छठ पूजा में अर्घ्य में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में ठेकुआ जरूर शामिल किया जाता है। 

हालांकि, कई लोग ठेकुआ और खजूरी को एक ही समझ लेते हैं। ये दोनों देखने में एक जैसे ही लगते हैं, इसलिए लोग अक्सर इनमें कन्फ्यूज रहते हैं। ये भूरे रंग के और एक आकार जैसे होते हैं, लेकिन इनके स्वाद और बनावट में अंतर होता है। आइए जानें ठेकुआ और खजूरी के बीच क्या फर्क होता है। 

बनावट और टेक्सचर 

ठेकुआ ऊपर से हल्का खुरदुरा और अंदर से काफी खस्ता और मुलायम होता है। इसे सांचे पर दबाकर इस पर खूबसूरत डिजाइन बनाया जाता है। इसका आकार भी गोल होता है। वहीं, खजूरी का नाम उसके आकार के कारण पड़ा। ये खजूर से मिलते जुलते आकार की होती है और ठेकुआ से ज्यादा कुरकुरी होती है। 

सामग्री का अंतर

ठेकुआ छठ पूजा का महाप्रसाद होता है। इसे गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है। इसे मोयने के लिए शुद्ध घी का इस्तेमाल होता है और स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची, सौंफ और सूखे नारियल का बुरादा भी डाला जाता है। इसे बहुत अच्छी तरह मोया जाता है, ताकि इसमें खस्तापन आए। 

वहीं, खजूरी में मैदा मिलाया जाता है। साथ ही, इसे ठेकुआ जितना मोयना नहीं पड़ता। खजूरी में चीनी का भी इस्तेमाल होता है, जिसके कारण ये ज्यादा मीठी लगती है और इसका कुरकुरापन भी ज्यादा होता है। 

धार्मिक महत्व 

छठ पूजा में महाप्रसाद की तरह ठेकुआ बनाया जाता है। अर्घ्य देते समय इसे प्रसाद में जरूर शामिल किया जाता है। इसलिए इसे बहुत ही शुद्धता के साथ बनाया जाता है और अर्घ्य देने से पहले इसे चखना भी मना होता है।

वहीं, खजूरी को भी छठ में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जा सकता है, लेकिन इसे रोजमर्रा के स्नैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कह सकते हैं कि खजूरी ठेकुआ जैसी ही दिखने वाली एक डिश है, लेकिन छठ पूजा में इसका महत्व ठेकुआ से कम होता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।