Chhath Puja 2026 Wishes: छठी मैया की कृपा से रोशन हो अपनों का जीवन, इन संदेशों से दें पर्व की शुभकामनाएं
छठ पूजा का महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को समाप्त होगा, जो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और ...और पढ़ें
-1794653689493_m.webp)
छठ महापर्व पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश (Picture Credits- AI Images)
HighLights
छठ पूजा 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाई जाएगी।
यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
इन शुभकामना संदेशों से अपनों को दें छठ पर्व की बधाई।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर से हुई है। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह पावन अनुष्ठान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता को दर्शाता है, बल्कि शुद्धता, सादगी और अटूट श्रद्धा का भी प्रतीक है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ पूजा करने से भक्तों को छठी मैया और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। इस पावन अवसर पर लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के कुछ खास शुभकामना (Chhath Puja 2026 Wishes) संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (Chhath Puja 2026 ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)
-1794654569652.webp)
1.सुनहरे रथ पर होकर सवार,
सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं,
मेरी ओर से करें स्वीकार।
जय छठी मैया!
-1794655157659.webp)
2. मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
छठ पूजा के इस शुभ अवसर पर,
आओ दिल से एक-दूसरे को याद करें।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1794654620425.webp)
3. छठ का है आज पावन दिन,
मिलकर मनाओ प्यारा त्योहार,
आज करो सूर्य देव की पूजा,
यही है हमारी शुभकामना हर बार।
छठ महापर्व की ढेरों बधाई!
4. गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अनानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें हर मुराद पूरी,
बांटें घर-घर खुशियों के लड्डू।
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1794654704744.webp)
5. खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत-खलिहान, धन और धान,
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. सूर्य का तेज आपकी राह रोशन करे,
अर्घ्य का जल आपके सारे दुख हरे।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
7. खुशियों का सवेरा आए, नई रोशनी छाए,
छठी मैया आपकी हर मुराद पूरी कर जाएं।
उषा अर्घ्य के साथ छठ पर्व की शुभकामनाएं!
-1794654773147.webp)
8. मंदिर की घंटी, आरती की थाली,
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।
शुभ छठ पूजा 2026!
-1794654986238.webp)
9. जो हैं जगत के पालनहार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
न कभी रुकें, न कभी देर करें,
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव उपकारी।
छठ पूजा की हार्दिक बधाई!
10. पूरे हों आपके सारे काम,
खुशियों से भरा रहे आपका धाम,
छठी मैया की कृपा बनी रहे,
जीवन में सदा मिले ऊंचा मुकाम।
छठ पूजा की शुभकामनाएं!
(All Picture Credits- AI Images)
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें? जानें इसे घर में रखना चाहिए या विसर्जित करना चाहिए
यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आखिर कैसे शुरू हुई छठ पूजा की परंपरा, क्यों राजा प्रियंवद ने त्यागने चाहे थे अपने प्राण?