विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ सूर्य देव नहीं, इन दो शक्तियों के बिना अधूरा है छठ महापर्व! क्या है उषा और प्रत्यूषा की कहानी?

Published: Sun, 15 Nov 2026 01:30 PM (IST)

छठ महापर्व में सूर्य देव के साथ उनकी दो दिव्य शक्तियों, उषा और प्रत्यूषा का विशेष महत्व है। ये सूर्य ...और पढ़ें

छठ पूजा में सूर्य देव की शक्तियां उषा और प्रत्यूषा का महत्व (Picture Credit: AI Generated)

छठ पूजा में सूर्य देव की शक्तियां उषा और प्रत्यूषा का महत्व (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. छठ पूजा में उषा-प्रत्यूषा का पूजन सूर्य के साथ।

  2. उषा सुबह की पहली, प्रत्यूषा शाम की अंतिम किरण।

  3. इनकी पूजा से मिलता है कई गुना अधिक फल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है और सभी सूर्य देव की भक्ति में सराबोर हैं। वैसे तो यह व्रत घर की महिलाएं परिवार की सलामती के लिए क्लार्ती हैं, लेकिन यह एक ऐसा पर्व है जिसमें घर के सभी सदस्य पूजा में हिस्सा लेते हैं।

इस पर्व पर व्रती महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और छठी माता की आराधना करती हैं। यह एक ऐसा पर्व है जब न सिर्फ उगते हुए बल्कि डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि छठ पूजा में सूर्य के साथ उनकी दो दिव्य शक्तियों उषा और प्रत्यूषा का भी विशेष महत्व होता है?

धार्मिक मान्यताओं में इन्हें सूर्य की किरणों और दिन के अलग-अलग समय से जोड़कर देखा जाता है। यही नहीं उन्हें सूर्य देव की दो पत्नियों के रूप में भी पूजा जाता है। आइए आपको बताते हैं इन दो शक्तियों की कहानी और उनका महत्व क्या है?

क्यों किया जाता है उषा और प्रत्यूषा का पूजन?

जब सूर्य के साथ इन दो शक्तियों की बात आती है तो ऋग्वेद में बताया गया है कि उषा को भोर या सुबह की पहली किरण की देवी के रूप में पूजा जाता है। वहीं प्रत्यूषा को शाम की अंतिम किरण का प्रतीक माना जाता है। उषा का संबंध नए सवेरे, प्रकाश और नई शुरुआत से होता है, वहीं प्रत्यूषा दिन के समापन और सूर्य की विदाई का प्रतीक होती हैं। इस तरह ये दोनों शक्तियां प्रकृति में दिन और रात के परिवर्तन को दिखाती हैं।

छठ महापर्व में पहले प्रत्यूषा अर्घ्य दिया जाता है क्योंकि अस्त होने सूरत यह दिखाता है कि अगले दिन एक नई रोशनी के साथ फिर से सूर्योदय होगा। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, सूर्य देव की उपासना यदि उनकी दोनों शक्तियों के उषा और प्रत्यूषा के साथ होता है तो उसके कई गुना ज्यादा फल मिलते हैं।

सूर्य देव की दो पत्नियां हैं छठ की महाशक्तियां

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य की शक्तियों का मुख्य स्रोत उनकी पत्नियां उषा और प्रत्यूषा है। छठ में सूर्य के साथ-साथ उनकी दोनों पत्नियों यानी उषा और प्रत्यूषा का पूजन भी संयुक्त रूप से किया जाता है, जिसमें संध्या अर्घ्‍य में सूर्य की अंतिम किरण प्रत्यूषा एवं प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण उषा को अर्घ्‍य देकर दोनों को सूर्यदेव के साथ पूजा जाता है।

भगवान राम से जुड़ा है छठ पर्व

पुराणों में बताया गया है कि प्रभु श्री राम और माता सीता ने जब छठ का व्रत एक साथ किया था तभी उन्हें लव-कुश की प्राप्ति हुई थी। माता सीता ने कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को ही उपवास किया और सूर्य देव की आराधना करते हुए इस व्रत को पूर्ण किया था। यही नहीं मान्यता है कि महाभारत काल में द्रोपदी ने भी यह व्रत अपना राज पाट वापस पाने और पांडवों की विजय के लिए किया था।

यही नहीं कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी के सूर्यास्त एवं सप्तमी के सूर्योदय के मध्य वेदमाता गायत्री का जन्म हुआ था। उसी समय से कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठ महापर्व के रूप में मनाया जाने लगा।

वास्तव में देखा जाए तो छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य यानी प्रत्यूषा के माध्यम से व्रत रखने वाले महिलाएं सूर्य देव के प्रति दिनभर मिली ऊर्जा और जीवन के लिए आभार व्यक्त करती हैं और वहीं अगले दिन सप्तमी तिथि को उषा अर्घ्य के समय इ नई सुबह, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आपके शहर में कितने बजे डूबेंगे सूर्य देव? यहां देखें पटना-गोरखपुर समेत संध्या अर्घ्य का समय

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: घाट से दउरा लाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? टूट सकता है व्रत का पुण्य!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।