विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhath Puja 2026: घाट से दउरा लाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? टूट सकता है व्रत का पुण्य!

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:30 PM (IST)

छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य के बाद घाट से दउरा वापस लाते समय कुछ विशेष नियमों का पालन ...और पढ़ें

अर्घ्य के बाद घाट से भूलकर भी खाली न लाएं दउरा (Picture Credit- AI Generated)

अर्घ्य के बाद घाट से भूलकर भी खाली न लाएं दउरा (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल लोक आस्था का पर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पूजा के संध्या और उषा अर्घ्य में विशेष चीजों को शामिल करने का बहुत महत्व है। इन्हीं में शामिल है दउरा। छठ पूजा में दउरा का प्रयोग प्रसाद और पूजन सामग्री को घाट तक ले जाने के लिए होता है।

छठी मैया को अर्पित किए जाने वाले इस दउरे से जुड़े नियम बेहद सख्त होते हैं। अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि संध्या और उषा अर्घ्य देने के बाद जब व्रती घाट से घर लौटते हैं, तो उनके लिए क्या नियम होते हैं? घाट से कभी भी दउरा को खाली नहीं लाना चाहिए। दउरे का खाली होना अशुभ माना जाता है। इसलिए दउरे में थोड़ा बहुत प्रसाद रखकर ही लाना चाहिए। ऐसे में आइए, इस आर्टिकल में हम आपको दउरा से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • संध्या और उषा अर्घ्य देने के बाद जब दउरा को घर वापस लाया जाता है, तो इस दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-
  • दउरा उठाने वाले व्यक्ति को घाट से घर तक नंगे पांव आना चाहिए।
  • इसके अलावा रास्ते में किसी के बारे में गलत विचार मन में न लाएं।
  • काले रंग के कपड़े भूलकर भी धारण न करें।
  • रास्ते भर सूर्य देव और छठी मैया का ध्यान करते रहें।
  • दउरा को खाली घर नहीं लाना चाहिए। इसमें बचा हुआ प्रसाद घर में सुख, समृद्धि और अन्न-धन की पूर्णता का प्रतीक होता है।
  • घर आते समय दउरा को रास्ते में कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
  • दउरा को घर लाते समय यदि थक जाएं, तो इसे किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दें।
  • घर पहुंचने के बाद दउरे को उसी पवित्र स्थान पर रख दें जहां से उसे उठाया गया था।
  • इसके बाद छठ पूजा के प्रसाद को रिश्तेदारों और प्रियजनों में बांटा जाता है।

संध्या और उषा अर्घ्य का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
सूर्यास्त का समय- शाम करीब 05 बजकर 28 मिनट पर
छठ पूजा के आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
सूर्योदय का समय- सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठ पूजा पर 1 लाइनर्स और शायरी वाले संदेशों से भेजें शुभकामनाएं, मैसेज देखकर हो जाएंगे खुश

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: आपके शहर में कितने बजे डूबेंगे सूर्य देव? यहां देखें पटना-गोरखपुर समेत संध्या अर्घ्य का समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।