विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंगे पांव और सिर पर दउरा! क्या आप जानते हैं छठ महापर्व के इस सबसे कठिन नियम के पीछे का रहस्य?

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:00 AM (IST)

छठ महापर्व में सिर पर दउरा लेकर घाट तक जाने की परंपरा का गहरा धार्मिक महत्व है। यह श्रद्धा, विनम्रता, ...और पढ़ें

छठ महापर्व सिर पर दउरा ले जाने की परंपरा का गहरा महत्व (Picture Credit: AI Generated)

छठ महापर्व सिर पर दउरा ले जाने की परंपरा का गहरा महत्व (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. दउरा सिर पर ले जाना श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक।

  2. बांस को मजबूती, लचीलेपन और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

  3. प्रकृति के प्रति आभार और पारिवारिक खुशहाली का माध्यम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना के लिए समर्पित पर्व है। इस दौरान नहाय-खाय से लेकर कई अन्य रस्में निभाई जाती हैं। इन सभी रस्मों का एक अलग महत्व है। इन्हीं में से एक है बांस से बने दउरा को सिर पर रखकर पूजा सामग्री को घाट तक ले जाना।

छठ पूजा के दौरान व्रती और उनके परिवार के अन्य सदस्य दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर घाट तक पहुंचाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बांस के दउरा को सिर पर उठाकर ले जाने की परंपरा क्यों शुरू हुई? आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं और महत्व क्या है?

श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है दउरा

छठ पूजा में सिर पर दउरा उठाकर ले जाना श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रती महिला और उनके परिवार के पुरुष छठी मैया तथा सूर्यदेव के प्रति अपनी भक्ति प्रकट करने के लिए पूजा सामग्री को विशेष सम्मान के साथ घाट तक ले जाते हैं।

इस रस्म में सिर पर दउरा रखना इस बात का प्रतीक है कि भक्त पूरे आदर और निष्ठा के साथ भगवान को अर्घ्य अर्पित करने जा रहे हैं।

बांस को माना जाता है शुभ

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है। बांस को सदियों से लोक परंपराओं में मजबूती, लचीलेपन और निरंतरता का प्रतीक माना जाता है।

इसकी उपयोगिता ग्रामीण जीवन में भी बहुत ज्यादा होती है। बांस से बनी टोकरी में पूजा सामग्री रखना प्रकृति और पारंपरिक जीवन के साथ इस पर्व के गहरे संबंध को दिखाता है।

प्रकृति के प्रति आभार जताने का तरीका

छठ महापर्व को प्रकृति की उपासना का पर्व भी कहा जाता है। इसमें सूर्यदेव के साथ जल, धरती और मौसमी फलों का भी आभार व्यक्त किया जाता है। इस दौरान बांस से बने दउरा में केला, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और अन्य मौसमी फल रखकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह परंपरा प्रकृति से मिले उपहारों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है।

परिवार की खुशहाली के लिए होती है छठ पूजा

छठ पूजा में दउरा सजाकर घाट तक ले जाने की परंपरा केवल पूजा सामग्री पहुंचाने तक नहीं है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ मिलकर पूजन करना छठी मैया का आभार व्यक्त करना होता है।

मान्यता है कि छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

इस प्रकार, छठ पूजा में बांस के दउरा को सिर पर उठाकर ले जाना केवल एक रस्म नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। यही परंपरा इस महापर्व को विशिष्ट बनाती है।

यह भी पढ़ें- छठ में क्या होता है सिरसोप्ता और क्यों कुछ महिलाएं इसके पास बैठकर गाती हैं छठी मैया के गीत?

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर कद्दू-भात ही क्यों खाती हैं व्रती महिलाएं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।